राजनीति में यायावरी का असीम आनंद

Spread the love

 

डा. सुधाकर आशावादी

 

 

              (नया अध्याय, देहरादून)

 

 व्यंग्य 

 

            राजनीति में यायावरी का असीम आनंद

 

प्राकृतिक वातावरण में घुमक्क्ड़ी व्यक्ति को यायावर की संज्ञा प्रदान की जाती है। यदि यही प्रवृत्ति राजनीतिक परिदृश्य में अपनाई जाए, तो यायावर पर दल बदलू होने का ठप्पा लग जाता है। राजनीति में हृदय परिवर्तन होना नई बात नही है। कब किसका हृदय परिवर्तन हो जाए, कहा नहीं जा सकता। कब कोई किसी का स्तुति गान करते करते निंदा गान करने लगे, यह भी पूर्व निर्धारित नही होता। अलबत्ता राजनीति की शतरंज में कब कौन सा प्यादा वजीर बन जाए, यह प्यादा खुद भी नही जानता। वैसे इसके लिए अपना लक्ष्य तय करते हुए साम दाम दंड भेद अपनाने वाली लंबी पारी खेलने का हुनर आना चाहिए। मौकापरस्ती महत्वाकांक्षी राजनीतिक प्राणी की रग रग में समाहित होनी चाहिए। जिस कंधे को सीढ़ी बनाकर प्रयोग में लाया जाए, पहले उसी कंधे को नकारना चाहिए, ताकि कंधे बदल बदल कर कुर्सी तक पहुँचने का सफर तय किया जा सके। यह मैं नहीं कहता, सत्ता शीर्ष तक पहुँचने का सफर तय करने के लिए अपनाए जाने वाला तिकड़मी आचरण कहता है।

 

साधारण सी बात है, कि किसी भी गंतव्य तक पहुँचने के लिए यातायात के अनेक साधन अपनाने पड़ते ही हैं, वे साधन परिस्थितिजन्य होते हैं। साधन अपनाने में अपने उपलब्ध संसाधनों का ध्यान भी रखना होता है। यदि जेब का वजन भारी हो, तब सफर की टेंशन अधिक नहीं होती। समस्या तब आती है, जब संसाधन सीमित हों और गंतव्य तक पहुंचना जरुरी हो। ऐसे में यातायात के सार्वजनिक साधनों का प्रयोग मज़बूरी बन जाता है। लक्ष्य निश्चित समय सीमा में गंतव्य तक पहुंचना होता है। बहरहाल सियासत और जिंदगी के सामान्य सफर में यही समानता है। यहाँ निष्ठा, समर्पण, विश्वसनीयता, वफ़ादारी, त्याग, जैसे मूल्यों का कोई मोल नहीं होता।

 

अपने एक मित्र खानदानी सियासी हैं। सियासत उन्हें विरासत में मिली है। अक्सर ऐसा ही होता है, जब सियासत खानदानी पेशा बन जाती है, तब विरासत में रोजगार मिलता ही है। दुकान पर बैठने के लिए केवल उत्तराधिकारी होना ही अनिवार्य योग्यता होती है। स्कूली पढ़ाई ऐसे में कोई मायने नहीं रखती। वे भी समय से पढ़ नहीं पाए। उन्होंने अपनी सियासत की दुकान संभाली। सुबह एक दल में कटी और दूजे में शाम, दलबदलू बन कर किया जीवन में संग्राम। अंततः वह अपने गंतव्य तक पहुंच ही गए। जब लक्ष्य मछली की आँख पर निशाना लगाकर प्राप्त किया जा सकता हो, तो सियासत का अर्जुन उस दिशा में बढ़ ही जाता है। मित्र महोदय के साथ भी ऐसा ही हुआ। सत्ता का सफर शुरू किया, किसी और दल से, वहां महत्वाकांक्षा पूरी नहीं हुई, तो कहीं और खिसक गए, वहां भी दिल के अरमां आंसुओं में बह गए, तो वहां से भी बिस्तर बोरिया बाँध लिया, उसके बाद वे मैं से हम हो गए, फिर हम में भी दाल नहीं गली, कहीं और खिसक गए, जहाँ खिसके वहां लगा, कि टिक सकते हैं, टिके और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के कंधे की सीढ़ी बनाकर मचान पर चढ़ गए। अक्सर ऐसा ही होता है। पुरानी कहानियों के पात्रों की तरह कब कोई चरवाहा या लकड़हारा राजा बन जाए। पहले से सुनिश्चित नहीं होता।

 

दल बदल बदल कर सत्ता शीर्ष तक पहुँचना केवल कलाकारी नहीं है, यदि भाग्य साथ दे, तो राजनीति में किसी का सितारा कभी भी चमक सकता है यानी बार बार हृदय परिवर्तन करने के बदले विशिष्ट उपहार मिल सकता है यानी प्राकृतिक यायावरी की तरह राजनीतिक यायावरी भी व्यक्ति को असीम आनंद की अनुभूति करा सकती है।    (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।