संवाददाता मोहनियांः संतोष कुमार चतुर्वेदी
(नया अध्याय, देहरादून)
मोहनियां (कैमूर): माननीय सम्राट चौधरी जी का बिहार का मुख्यमंत्री बनना सामाजिक न्याय में विश्वास करने वाले लोगों के लिए ऐतिहासिक कार्य है। आजादी से पूर्व तीस के दशक में बिहार में सामाजिक न्याय के लिए स्थापित प्रथम आंदोलन त्रिवेणी संघ की स्थापना सामाजिक न्याय के लिए ही हुआ था।यह हमारे पुरखों की राजनीतिक दूरदर्शिता एवं परिपक्वता का परिचायक है। त्रिवेणी संघ की ही देन है कि उत्तर भारत में पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता आई जिसके फलस्वरूप शासन में भागीदारी बढ़ी। इसी कड़ी में पाटलिपुत्र की धरती पर माननीय श्री सम्राट चौधरी जी का बिहार का मुख्यमंत्री बनना सामाजिक न्याय की जीत है। यह बात सम्राट अशोक चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक प्रो.(डॉ) दिनेश सिंह कुशवाहा ने माननीय श्री सम्राट चौधरी जी के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कही। हर्ष व्यक्त करने वालों में डॉ.संजय सिंह मौर्य, सुनील कुमार सिन्हा, उपेंद्र सिंह पटेल, डॉ.राम एकबाल सिंह, डॉ.मनोरमा कुशवाहा नरेंद्र सिंह कुशवाहा, डॉ.बीरेंद्र सिंह कुशवाहा, शशिकांत कुशवाहा,रामनगीना सिंह कुशवाहा, चन्द्रशेखर सिंह कुशवाहा, आदि प्रमुख हैं।







