बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई नहीं मिलने से नाराज, टेंट लगाकर आंदोलन पर बैठे किसान।

Spread the love

 

संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई नहीं मिलने से नाराज, टेंट लगाकर आंदोलन पर बैठे किसान।

 

 

 

कानड़:  बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बाद भी फसल बीमा एवं राहत राशि नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन शुरू कर दिया। भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के नेतृत्व में सारंगपुर-डुपाड़ा मार्ग पर टेंट लगाकर किसानों ने धरना प्रारंभ किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन में शामिल हुए और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र राहत राशि जारी करने की मांग की।

 

किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के कारण गेहूं, चना, मसूर सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। प्रशासन द्वारा सर्वे भी कराया गया, अधिकारियों ने खेतों का निरीक्षण किया तथा जिला स्तर के अधिकारियों ने भी नुकसान का जायजा लिया, लेकिन इसके बावजूद अधिकांश किसानों को न तो पर्याप्त मुआवजा मिला और न ही फसल बीमा की पूरी राशि प्राप्त हुई। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

 

भीषण गर्मी और नौतपा के बढ़ते तापमान के बीच भी किसान धरना स्थल पर डटे रहे। आंदोलन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई किसान अनिश्चितकालीन धरने के लिए अपने घरों से आवश्यक सामान लेकर पहुंचे हैं। धरना स्थल पर टेंट, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी किसानों द्वारा स्वयं की गई हैं।

 

भारतीय किसान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डूंगरसिंह सिसोदिया ने कहा कि किसान लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फसलों को हुए नुकसान का सर्वे होने और अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किए जाने के बावजूद किसानों को उनका हक नहीं मिल पाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही फसल बीमा और राहत राशि का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा किसान सड़कों पर उतरकर बड़ा जनआंदोलन करेंगे।

 

तहसील अध्यक्ष रामसिंह गुर्जर ने कहा कि कानड़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। सर्वे के दौरान अधिकारी किसानों के खेतों तक पहुंचे थे और जिला कलेक्टर ने भी नुकसानग्रस्त फसलों का निरीक्षण किया था। इसके बावजूद किसानों को अब तक राहत राशि नहीं मिलना चिंता का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की मांगों का निराकरण नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा।

 

धरने में क्षेत्र के अनेक गांवों के किसान, किसान संघ के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित किसानों को शीघ्र फसल बीमा राशि और उचित मुआवजा प्रदान कर आर्थिक राहत दी जाए। धरना स्थल पर भारतीय किसान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डूंगरसिंह सिसोदिया, जिला मंत्री राघुसिंह, तहसील अध्यक्ष रामसिंह गुर्जर, तहसील मंत्री राजेंद्रसिंह राजपूत, तहसील प्रभारी रामनारायण गुर्जर, जिला जैविक प्रमुख मुकाती सहित किसान संघ के अनेक पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।