मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक।

Spread the love

 

 कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक।

 

 

 

कन्नौज:  मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में महिला पुलिसकर्मियों ने गांव, कस्बों, मोहल्लों, बाजारों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर जन चौपाल और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए।

 

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही शासन की ओर से महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की जानकारी दी।

 

कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिसकर्मियों ने किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    देशहित में रत मोदी

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी  कवयित्री, लेखिका, शिक्षिका  रिपोर्टर, उद्घोषिका, नवापारा-राजिम,  रायपुर (छत्तीसगढ़                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)    …

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    Spread the love

    Spread the love     सौजन्यः कवि संगम त्रिपाठी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       हिन्दी सम्मेलन मथुरा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।