गुरु – दिव्य प्रकाशपुंज

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

लेखिका/कवयित्री/शिक्षिका

अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,

गोबरा नवापारा, राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)

 

               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

गुरु – दिव्य प्रकाशपुंज

—————————–

सद्व्यवहार से श्रेष्ठ मानव को गढ़ते,  

अबोध मन में ज्ञान का सार हैं भरते।  

गुरु दिव्य प्रकाशपुंज, अंधियारा हरते,  

मझधारों से पार जीवन-नैया करते।

 

भटके राही को मंजिल का पता देते,  

सत्कार्य, सत्पथ पर चलना सिखाते।  

मायूसी में उत्साह का संचार करते,  

वर्णों के मेल से सार्थक अर्थ रचते।

 

प्रलय व सृजन अपनी गोद में रखते,  

आवश्यकतानुसार आविष्कार करते।  

नवनिर्माण के क्षेत्र में प्रयासरत रहते,  

नई उड़ानों के लिए हौसला हैं भरते।

 

कर्मभूमि में संघर्ष हेतु अग्रसर करते,  

आत्मा को परमात्मा का परिचय देते।  

हर कठिन प्रश्न का सहज हल बताते,  

अस्थिर मन में ध्यान का केंद्र बनते।

 

शब्दों के मेल से सरगम नया सजाते,  

वीणा की हर तार तरंगित है तुमसे।  

कठिनाइयों से जूझना भी सिखाते,  

यज्ञभूमि में कर्म की आहुति दिलाते।

 

मंथन कर सारगर्भित बातें समझाते,  

उलझी गुत्थी को धैर्यपूर्वक सुलझाते।  

दुख-पीड़ा सहन करने की सीख देते,  

कोरे मन में जीवन का सार हैं भरते।

 

असमंजस में निष्पक्ष न्याय कर लेते,  

ब्रह्मा, विष्णु और महेश तब कहलाते।  

धरा की धीरज से उच्च शिखर पहुंचाते,  

हे ! गुरुवर हृदय से नमन तुम्हें करते।।

     

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि