“ पत्नी और Wi-Fi ”

Spread the love

 

बाल कृष्ण मिश्रा

रोहणी, नई दिल्ली

         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

      “ पत्नी और Wi-Fi ”

 

घर में आते ही ऐसा जाल बिछाती है,

अच्छे-भले जीवन का डेटा खा जाती है।

 

मुफ़्त का हॉटस्पॉट समझकर पास आए थे,

उम्र भर “अनलिमिटेड प्लान” का बिल चुकाते हैं।

 

रेंज में रहो तो पूछताछ सुबह-शाम होती है,

रेंज से बाहर जाओ तो इमरजेंसी एलान होती है।

 

चैट दोस्तों से करो, तो इसके पास तुरंत ‘OTP’ जाता है,

आधी रात को भी पति का ‘बायोमेट्रिक अंगूठा’ लग जाता है।

 

सोचा था ‘Incognito Mode’ में जाकर जरा चैन से जिएँगे,

ये वो डेंजरस हैकर है जो डिलीटेड चैट भी स्क्रीनशॉट बनाकर लाता है!

 

हर कॉल, हर मैसेज का ऑडिट हो जाता है,

घर का ड्रॉइंग रूम ही जाँच आयोग बन जाता है।

 

इसकी मेमोरी ऐसी कि दुनिया दंग रह जाए,

दस साल पुरानी गलती भी तारीख सहित याद आ जाए।

 

मोबाइल पर मुस्कुराओ तो केस नया बन जाता है,

“इतनी खुशी किस बात की?” प्रश्नों का दौर आ जाता है।

 

साले की शादी का फंक्शन हो तो इसकी स्पीड ‘5G’ से तेज है,

पति बीमार हो तो कहती—‘सर्वर डाउन’ है, खुद बना लो जो परहेज है!

 

शॉपिंग कार्ट में सामान डालते ही ‘क्लिक-टू-पे’ एक्टिवेट हो जाता है,

और पति की सैलरी का मैसेज आते ही बैलेंस ‘ऑटो-डेबिट’ हो जाता है!

 

पति के सारे पुराने तर्क अपने-आप डिलीट हो जाते हैं।

जरा सा पलटकर जवाब दो तो ‘Error 404’ आ जाता है,

 

ससुराल वालों का नंबर इसने ‘ब्लैकलिस्ट’ में डाल रखा है,

और खुद के भाई को पूरे घर का ‘प्राइमरी यूजर’ बना रखा है!

 

डेटा नहीं, ये तो चैन और सुकून खा जाती है,

छोटी-सी बात को राष्ट्रीय बहस बना जाती है।

 

मूड इसका मौसम विभाग भी न समझ पाए,

धूप में भी बादल गरजें, कोई कारण न बतलाए।

 

डेटा खत्म, अब बस शोर-शराबा है,

ये रिश्ता नहीं, नेटवर्क का अजूबा है।

 

पत्नी चाहे वाई-फाई जैसी हो, या वाई-फाई पत्नी जैसा…

पास रहे तो शिकायत, दूर हो जाए तो घबराहट!

 

सिग्नल फुल हों तो बहस, सिग्नल गायब हों तो बेचैनी!

 

भले ही ये ‘डेटा’ और ‘चैन’ दोनो उड़ाती है,

पर सच तो ये है जनाब, यही घर को ‘स्मार्ट होम’ बनाती है।

 

इसके बिना तो घर का पूरा सिस्टम ही ‘क्रैश’ हो जाए,

ये न हो तो जिंदगी ‘नो इंटरनेट’ का डायनासोर बन जाए!

 

 

  • Related Posts

    सच का साथ (कहानी)

    Spread the love

    Spread the love    राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)      …

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    Spread the love

    Spread the love    राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     ___________________ मेरा होना संभावना है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।