सादगी को ही समझदारी समझना

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

(कवयित्री, लेखिका व शिक्षिका)

रिपोर्टर एवं उद्घोषिका

नवापारा-राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)

 

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

                                 लेख:

               सादगी को ही समझदारी समझना

                          : सुश्री सरोज कंसारी

 

                 ————————————

 

आज हम देख रहे हैं और जान रहे हैं कि इस संसार में लोग जीवन को प्रतिदिन सरल और सहज बनाने के बजाय उसे जटिल बनाते जा रहे हैं। ऐसा इसलिए है कि लोग सादगी से कम जीते हैं, अहंकार और वहम में रहते हैं। वास्तविक जीवन हमारी सादगी में ही तो होता है। दुनिया को देखने के बजाय स्वयं को सहज और सरल बनाए रखना चाहिए।

 

 

कविता:

सादगी से जीवन जीना!

जटिलता को दूर करना सीखना।

सहजता में ही सुख है,

इसी में जीवन है।

सरल व सहज बने रहना

मानवता के पथ पर बढ़ते हुए।

 

 

हम सब मनुष्य बनकर रहें। यदि सभी लोग ईश्वर का बोध कर लें, तो इस संसार में कोई भी बुरा कर्म कभी नहीं कर सकता। यदि लोगों के हृदय से ईर्ष्या और बैर पूर्ण रूप से दूर हो जाएँ, तो अन्याय से दुखी और व्याकुल यह धरा सादगी, सरलता और सद्भावना से खिल उठेगी और लोग एक-दूसरे से संघर्ष करना बंद कर देंगे।

 

                   आज हमारी सबसे बड़ी आवश्यकता मरती हुई संवेदनशीलता को जगाना है, धरा को निराशा से दूर करना है और सबके कल्याण के लिए सोचने की चेतना को जागृत करना है। हमारा सच्चा और सुंदरता से भरा जीवन सादगी में ही होता है, इसलिए सादगी से जीना चाहिए। कभी भी अनावश्यक विचार अपने मन में न आने दें और अधिक सोचकर स्वयं को कमजोर न करें, इसका ध्यान रखना आवश्यक है। मनुष्य को सादगी को ही जीवन का आधार बनाना चाहिए, जीवन को जटिलता के आवरण से मुक्त रखना चाहिए और इसे पूर्ण सहजता के साथ जीना चाहिए।

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि