ब्यूरो देहरादूनः (नया अध्याय)
लाखामंडल, धोरा पुड़िया, देहरादून
चकराता विधानसभा के लाखामंडल की ऐतिहासिक चिंता सणी माता के नवरात्रि एवं मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब पांडव नृत्य और तांदी-झेंता-रांसो ने मन मोहा।
देवभूमि उत्तराखंड के चकराता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रसिद्ध तीर्थ नगरी लाखामंडल के ग्राम सभा धोरा पुड़िया में माता चिंता सणी माता के नवरात्रि पर्व को इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवरात्रि के पावन अवसर पर माता के दरबार में दूर-दूर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और मन्नतें मांगीं।
मंदिर की मान्यता और इतिहास स्थानीय लोगों व भाजपा नेत्री बचना शर्मा लाखामंडल के अनुसार इस सिद्धपीठ मंदिर की बड़ी मान्यता है। बताया जाता है कि इस मंदिर में पहले झोटा बलि देने की प्राचीन परम्परा थी, लेकिन समय के साथ सामाजिक जागरूकता और आस्था के नए स्वरूप के कारण अब बलि प्रथा को पूरी तरह से बंद करके नारियल की बलि दी जाती है।

यह बदलाव समाज में सकारात्मक परिवर्तन और अहिंसा का प्रतीक बन गया है। यह ऐतिहासिक मेला हर साल नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित किया जाता है।
इस मेले में विशेष रूप से पांडव नृत्य देव-डोलियों का मिलन देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना आकर्षण का केंद्र रही। सबसे अद्भुत और भावुक कर देने वाला दृश्य तब देखने को मिला जब क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने एकजुट होकर अपने पारंपरिक लोकनृत्य तांदी झेंता और रांसो की मनमोहक प्रस्तुति दी। महिलाओं के लोकगीतों और नृत्य से पूरा लाखामंडल क्षेत्र भक्तिमय और गुंजायमान हो उठा।
बचना शर्मा लाखामंडल ने दी प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं इस पावन अवसर पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य, देहरादून बचना शर्मा जी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने इस अवसर पर समस्त देशवासियों प्रदेशवासियों और ग्रामवासियों को दशहरा विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। और अपने संदेश में उन्होंने कहा कि
भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। आइए इस पावन पर्व पर बुराइयों और नकारात्मकता को दूर करके समाज में प्रेम सद्भाव एवं भाईचारे को बढ़ावा दें और सशक्त समृद्ध व खुशहाल उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागी बनें। आप सभी को पुनःविजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई इस पावन मेले को सफल बनाने में क्षेत्र की समस्त जनता और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर भाजपा नेत्री बचना शर्मा ओम प्रकाश पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी भाजपा अनिल वर्मा उषा वर्मा जिला पंचायत सदस्य पूर्व प्रधान त्रैपण राणा बिट्टू राणा अतर सिंह रावत भगतराम शर्मा घनश्याम सहित सैकड़ों ग्रामीण और मातृशक्ति मौजूद रही अंत में ग्रामीणों ने मेले को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन और माता के सभी भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
जय माँ चिंता सणी माता








