ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
फिजिशियन व चर्मरोग विशेषज्ञ छुट्टी पर,मरीज हो रहे हैं परेशान।
अल्मोड़ाः जिला अस्पताल में फिजिशियन व चर्मरोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर होने के कारण तमाम बीमार लोग परेशान हो रहे हैं।
डॉक्टर न होने से मरीजों को दूर बेस अस्पताल या प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में इन दिनों बुखार, सर्दी ज़ुकाम, पेट दर्द, एलर्जी व आंखों की रोशनी वाले मरीजों की संख्या बहुत बढ रही है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 500 के पार पहुंच रही है। अस्पताल में रोज सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो जा रही है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार फिजिशियन का खुद का स्वास्थ खराब है और चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश पर हैं। इस दौरान बदलते मौसम के कारण अनेक लोग कई बिमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
पीएमएस डॉ एचसी गड़कोटी ने बताया कि फिजिशियन का खुद का स्वास्थ खराब होने के कारण अवकाश पर हैं और चर्म रोग विशेषज्ञ भी किन्हीं कारणों से अवकाश पर हैं।








