ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में साफ-सफाई अभियान चल रहा है ज़ोर से।
नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के निर्देशानुसार आज दिनांक 02-10-2024 युवा मण्डल पेटशाल, विकासखंड भैसियाछाना के ग्राम-पेटशाल व प्राइमरी विद्यालय पेटशाल में “स्वच्छता ही सेवा” केंपेन के अनुक्रम में इधर-उधर बिखरे हुए कूड़े को जमा कर निस्तारण किया गया।साथ ही पानी के नौलों के आसपास सफाई की गई ताकि नौलों का पानी पीने के उपयोग में लाया जा सके।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा की वॉलिंटियर दीपा आर्या द्वारा समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी तथा साफ-सफाई के बारे में बताया।
इस अवसर पर वहां पर कमलेश कुमार, नवीन चन्द्र एवं प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य व समस्त अध्यापकगण तथा तमाम ग्रामीण युवा उपस्थित रहे।








