वैसुकी अब गढ़ेगी अपना भविष्य और मिलेगा उप वेतन भी।

Spread the love

ब्यूरो छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

वैसुकी अब गढ़ेगी अपना भविष्य और मिलेगा उप वेतन भी।

पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन व कोर्टयार्ड बाय मैरियट की साझा पहल ” प्रोजेक्ट शक्ति”।

युवा लड़कियों के लिए उज्ज्वल भविष्य की राह।

         बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः  प्रोजेक्ट शक्ति पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन और कोर्टयार्ड बाय मैरियट का संयुक्त प्रयास है। युवा लड़कियों के भविष्य के लिए यह उज्ज्वल पहल है। विकट परिस्थितियों में पली बढ़ी वैसुकी कुमारी मैरियट इंटरनेशनल परिवार का हिस्सा बन गई हैं। पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन एवं मैरियट इंटरनेशनल इंडिया के प्रोजेक्ट शक्ति के संयुक्त प्रयास से प्रतिभाशाली व महत्वाकांक्षी वैसुकी कुमारी का चयन किया गया है। पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल लाठ ने बताया कि प्रोजेक्ट शक्ति एक प्रेरणादायक पहल है जिसका उद्देश्य देश की जरूरतमंद लड़कियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रशिक्षण और लघु उद्योग का अनुभव प्रदान करना है। इस परियोजना के तहत वैसुकी कुमारी को मैरियट परिवार द्वारा प्रशिक्षण और डिग्री पाठयक्रम की पूरी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी और वैसुकी को स्नातक होते तक उप वेतन भी मिलेगा।

पायल लाठ ने बताया कि वैसुकी कुमारी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं और संकटपूर्ण हालातों में विज्ञान विषय में बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। परिवार की आर्थिक स्थिति की चुनौतियों के बावजूद वैसुकी ने शिक्षा और व्यक्तिगत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है। वैसुकी को क्रिकेट में बेहद रुचि है और विराट कोहली उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वे सेना में शामिल होने का माद्दा भी रखती हैं जो उनके पिता की इच्छा और भाई के समर्थन से प्रेरित है।

पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ऐसी युवा लड़कियों को अवसर प्रदान करना है जो अपने सपनों को साकार करने में सक्षम हो सकें। हम वैसुकी कुमारी की यात्रा का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं और उनके कैरियर के इस महत्वपूर्ण चरण में उन्हें पूरा समर्थन देने के लिए उत्साहित हैं।

  • Related Posts

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता कानपुरः अवधेश प्रताप सिंह                                           …

    मुझसे क्या गलत हो गया? (लघुकथा)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                             लेखिका एवं कवयित्री …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जय जोहार – देवारी तिहार

    • By User
    • November 3, 2026
    • 10 views
    जय जोहार – देवारी तिहार

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने, वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए साहेबगंज में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 3, 2026
    • 17 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने, वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए साहेबगंज में नुक्कड़ नाटक।

    पैलाग फाउंडेशन के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय बाल्टा में स्कूल बच्चों को स्कूल बैग एवं जूते वितरित।

    • By User
    • November 3, 2026
    • 14 views
    पैलाग फाउंडेशन के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय बाल्टा में स्कूल बच्चों को स्कूल बैग एवं जूते वितरित।

    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..   

    • By User
    • November 3, 2026
    • 13 views
    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..    

    हाशिये के शब्द (पुस्तक चर्चा)

    • By User
    • November 3, 2026
    • 10 views
    हाशिये के शब्द (पुस्तक चर्चा)

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    • By User
    • November 3, 2026
    • 15 views