श्री केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष 2024।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः डा हरीश गौड़।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष 2024।

• श्री केदारनाथ धाम यात्रा से सकारात्मक संदेश: अजेंद्र अजय।

• मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

श्री केदारनाथ धाम: 5 अक्टूबर। प्रतिष्ठित ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ की यात्रा व्यवस्थायें चाक चौबंद है श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी), जिला प्रशासन तथा श्री केदार सभा के सयुंक्त प्रयासों से तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि अभी तक पौने तेरह लाख तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच गये है। बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देश एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व केदारनाथ क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है। वहीं श्री भगवान केदारनाथ के दर्शनों हेतु आनेवाले तीर्थयात्री सुरक्षित यात्रा का संदेश लेकर जा रहे है बताया कि अभी भी केदारनाथ यात्रा में एक माह का लगभग समय शेष है और यात्रा निरंतर चल रही है।

इसी क्रम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल विगत एक सप्ताह से श्री केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर रखे है । विगत 1 अक्टूबर को जिलाधिकारी डा.सौरभ गहरवार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने केदारनाथ यात्रा सुरक्षा व्यवस्था का सोन प्रयाग से केदारनाथ धाम तक निरीक्षण किया था।

बीते कल शुक्रवार से आज शनिवार को मुख्य कार्याधिकारी ने तीर्थयात्रियों के बीच में रह कर यात्रियों की स्वाभाविक सुझावों क्रिया प्रतिक्रियाओं तथा यात्रा के दौरान हुई दिक्कतों तथा मंदिर समिति, प्रशासन के प्रति तीर्थयात्रियों के विचार जाने। इस बार केदारनाथ में भी मुख्य कार्याधिकारी बिना पहचान बताये तीर्थयात्रियों के बीच दर्शन पंक्ति से मंदिर दर्शन हेतु पहुंचे। इससे पहले माह अगस्त में मुख्य कार्याधिकारी ने वेशभूषा बदल कर श्री बदरीनाथ यात्रा का निरीक्षण किया था।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में तीर्थयात्रियों का बेहद सकारात्मक दृष्टिकोण है।

इसके अलावा मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर समिति अधिकारियों – कर्मचारियों की बैठक ली तथा पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाये जा रहे मंदिर समिति के डीएसडी भवन का निरीक्षण किया।

इस भवन को मंदिर समिति को हस्तांतरित किया जाना है।इस दौरान पुजारी शिवशंकर लिंग,‌ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहित पीडब्लूडी के अभियंतागण, गावर कंपनी के प्रतिनिधि सहित धर्माचार्य औंकार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अवर अभियंता विवेक कुमार,अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

यहां यह भी ज्ञातब्य है कि रावल निवास, भोग मंडी,‌ भंडार कक्ष को मंदिर समिति विशेष पूजा काउंटर के निकट अस्थायी तौर पर शिफ्ट किया जा रहा है इसके लिए मंदिर समिति ने कार्य प्रारंभ कर दिया है।

आज ही वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिधि मंडल बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल से मिला तथा मंदिर समिति द्वारा केदारनाथ यात्रा व्यवस्थायें की सराहना की तथा तीर्थयात्रियों के लिए सरल सुगम दर्शन व्यवस्था हेतु धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पोस्ती ने कहा कि मंदिर समिति, जिला प्रशासन तथा केदार सभा, व्यापार सभा के संयुक्त प्रयासों से तीर्थयात्रा निर्बाध रूप से चल रही है। तीर्थ पुरोहितों ने मुख्य कार्याधिकारी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, अंकित सेमवाल,प़कज शुक्ला, विजेंद्र शर्मा, व्यापार सभा अध्यक्ष सीपी तिवारी आदि मुख्य कार्याधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करने पहुंचे।

  • Related Posts

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता कानपुरः अवधेश प्रताप सिंह                                           …

    मुझसे क्या गलत हो गया? (लघुकथा)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                             लेखिका एवं कवयित्री …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जय जोहार – देवारी तिहार

    • By User
    • November 3, 2026
    • 10 views
    जय जोहार – देवारी तिहार

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने, वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए साहेबगंज में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 3, 2026
    • 17 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने, वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए साहेबगंज में नुक्कड़ नाटक।

    पैलाग फाउंडेशन के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय बाल्टा में स्कूल बच्चों को स्कूल बैग एवं जूते वितरित।

    • By User
    • November 3, 2026
    • 14 views
    पैलाग फाउंडेशन के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय बाल्टा में स्कूल बच्चों को स्कूल बैग एवं जूते वितरित।

    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..   

    • By User
    • November 3, 2026
    • 13 views
    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..    

    हाशिये के शब्द (पुस्तक चर्चा)

    • By User
    • November 3, 2026
    • 10 views
    हाशिये के शब्द (पुस्तक चर्चा)

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    • By User
    • November 3, 2026
    • 15 views
    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…