सरकार की घोषणा के अनुसार पदक विजेता खिलाडिय़ों को दिए जाएंगे 8.32 करोड़ रुपये

Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाडिय़ों ने उत्तराखंड को पदक तालिका में सातवें स्थान पर लाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी है। अब बारी सरकार की है। सरकार को इन खिलाडिय़ों से राष्ट्रीय खेल शुरू होने से पहले किया गया वादा पूरा करना है। यह वादा है पदक विजेताओं को दोगुना पुरस्कार राशि देने का।

उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों में कुल 103 पदक जीते हैं। इनमें 24 स्वर्ण, 35 रजत और 44 कांस्य पदक शामिल हैं। सरकार ने स्वर्ण पदक पर 12 लाख, रजत पदक पर आठ लाख और कांस्य पदक पर छह लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस लिहाज से राज्य का गौरव बढ़ाने वाले खिलाडिय़ों को सरकार 8.32 करोड़ रुपये देगी।

पदक विजेताओं के लिए स्वीकृत पुरस्कार राशि को किया था दोगुना

 

इसी कड़ी में खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया गया। इससे पूर्व खेल नीति में सरकार पदक विजेता खिलाडिय़ों को सरकारी सेवा में लेने की व्यवस्था कर चुकी है। सरकार के इस कदम ने निश्चित रूप से खिलाडिय़ों को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। इसका परिणाम पदक तालिका में बेहतरीन प्रदर्शन के रूप में स्पष्ट रूप से नजर आया।

पदकों के मामले में रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन

उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और अंतिम दिन तक स्वर्ण पदक प्राप्त करने में सफलता पाई। खिलाडिय़ों में कुछ नाम ऐसे रहे, जिन्होंने पदकों के मामले में रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन किया।

इनमें पेंटाथलान प्रतियोगिता में तीन-तीन गोल्ड मेडल जीतने वाले सक्षम सिंह व ममता खाती शामिल हैं। एथलेटिक्स में अंकिता ध्यानी और क्याकिंग में पी सोनिया ने दो-दो स्वर्ण अपने नाम किए। वहीं, बैडमिंटन व एथलेटिक्स में कई खिलाडिय़ों ने एक से अधिक पदक जीते।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)