बदरीनाथ व मंगलौर उपचुनाव की घोषणा, 10 जुलाई को मतदान

Spread the love

हरिद्वार व चमोली में आचार संहिता लागू
14 जून को जारी हो जाएगी दोनों उपचुनाव की अधिसूचना
देहरादून। प्रदेश की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तिथि तय हो गयी है। आगामी 14 जून को इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने आज मीडिया सेंटर सचिवालय में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में दी।

पुरुषोत्तम ने बताया कि वर्तमान में राज्य की दो विधानसभा सीटें रिक्त चल रही हैं। इन दोनों सीटों बदरीनाथ व मंगलौर के उप चुनाव के लिए 14 जून को अधिसूचना जारी की जायेगी। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 जून रखी गयी है। 24 जून को नामांकनों की जांच की जायेगी। जो प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहेंगे, उनके लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 जून होगी। दोनों विधानसभा सीट पर 10 जुलाई  (बुधवार) को मतदान होगा और 13 जुलाई (शनिवार) को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा उप निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद चमोली और जनपद हरिद्वार में आज से ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है, जो 15 जुलाई तक प्रभावी रहेगी।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में विधानसभा उप निर्वाचन के लिए बद्रीनाथ विधान सभा सीट में 210 पोलिंग बूथ बनाये जायेंगे। बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर 01 लाख 02 हजार 145 मतदाता एवं 2566 सर्विस मतदाता है। मंगलौर विधानसभा सीट पर 132 पोलिंग बूथ बनाये जायेंगे। मंगलौर विधानसभा सीट पर 01 लाख 19 हजार 930 मतदाता और 255 सर्विस मतदाता हैं।

ब्रीफिंग के मौके पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्रा और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि बदरीनाथ विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भंडारी के इस्तीफा देने से रिक्त हुई है। भंडारी ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। जबकि मंगलौर सीट वहां के विधायक की असमय मृत्यु हो जाने के कारण गत दिसंबर में रिक्त हुई थी।

  • Related Posts

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी               (नया अध्याय, देहरादून)       डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं…

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                      (नया अध्याय, देहरादून)     मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    • By User
    • May 14, 2026
    • 12 views
    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    • By User
    • May 14, 2026
    • 5 views
    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 18 views
    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 6 views
    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।