महिला का धड़ मिला इंदौर में और हाथ पैर मिले ऋषिकेश में

Spread the love

महिला की हत्या कर अलग-अलग ट्रेन में रवाना कर दिए गए शरीर के हिस्से
ऋषिकेश। बीते शनिवार को इंदौर रेलवे स्टेशन के यार्ड में युवती का शव मिला बरामद हुआ था। शव तीन हिस्सों में था, कमर के नीचे का हिस्सा और हाथ धड़ से कटे मिले थे। मध्य प्रदेश पुलिस अभी इस हत्या की गुत्थी सुलझा भी ना पाई थी कि अब योग नगरी ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस के एक डब्बे से महिला के कटे हाथ और पैर प्लास्टिक की कट्टे से बरामद हुआ है। आरपीएफ और जीआरपी मामले की जांच में जुटी  है। इंदौर पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

योगनगरी ऋषिकेश-इंदौर के बीच संचालित होने वाली उज्जैन एक्सप्रेस में प्लास्टिक के कट्टे के भीतर एक महिला के कटे हाथ और पैर मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार की सायं करीब साढ़े पांच बजे उज्जैन एक्सप्रेस योगनगरी ऋषिकेश पहुंची। यह ट्रेन स्टेशन के यार्ड वासिंग लाइन पर खड़ी थी। ट्रेन की जांच के दौरान कोच एस-1 और एस-2 के बीच टायलेट के पास एक संदिग्ध प्लास्टिक का कट्टा बरामद किया गया।

इस कट्टे से अत्यधिक बदबू आ रही थी। सूचना पाकर आरपीएफ पोस्ट योगनगरी ऋषिकेश से उप निरीक्षक गायर्त्ी देवी तथा जीआरपी ऋषिकेश से उप निरीक्षक आनंद गिरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस प्लास्टिक कट्टे को खोलकर चेक किया तो कट्टे के भीतर दो कटे हुए हाथ और दो कटे हुए पैर बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह हाथ व पैर किसी महिला के हैं।

रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इंदौर रेलवे स्टेशन से भी महिला की शेष शरीर के अंग बरामद होने की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद इंदौर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। जीआरपी थाना देहरादून के प्रभारी निरीक्षक स राणा ने बताया कि योग नगरी ऋषिकेश में ट्रेन से बरामद हुए महिला केशव के अंग की जांच चल रही है। इंदौर रेलवे स्टेशन पर अन्य अवशेष बरामद होने की जानकारी मिलने के बाद इंदौर रेलवे पुलिस से भी संपर्क साथ लिया गया है।

बता दें कि बीते शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर रेलवे स्टेशन के यार्ड में युवती का शव मिला है। शव तीन हिस्सों में था। कमर के नीचे का हिस्सा और हाथ धड़ से कटे मिले थे। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया । शनिवार रात 12 बजे ट्रेन की सफाई के दौरान सफाईकर्मी इंजन के पीछे दूसरे नंबर के कोच में पहुंचा। यहां सफाई करने के दौरान झाड़ू बर्थ के नीचे अटक गई। सफाईकर्मी को लगा कोई सामान भूल गया।

उसने झांककर देखा तो नीचे बैग और एक थैला था। ट्रॉली बैग में लॉक नहीं था, उसे जब खोला तो उसमें युवती का धड़ था। उसके हाथ नहीं थे। सफाईकर्मी ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी। पुलिस के आने पर थैला खोला तो उसमें कमर के नीचे का हिस्सा और कटे हुए हाथ रखे मिले थे। रविवार सुबह शव का अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया।

  • Related Posts

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी               (नया अध्याय, देहरादून)       डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं…

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                      (नया अध्याय, देहरादून)     मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    • By User
    • May 14, 2026
    • 12 views
    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    • By User
    • May 14, 2026
    • 5 views
    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 19 views
    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 6 views
    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।