चारधाम के आस-पास दो सौ मीटर के दायरे में मोबाईल पर प्रतिबंध

Spread the love

चारधाम के आस-पास दो सौ मीटर के दायरे में      मोबाईल पर प्रतिबंध
देहरादून:   उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में अधिक भीड़ आने की वजह से पांच दिनों में व्यवस्था काफी चरमरा गई थी। लिहाजा मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को अधिकारियों को यह निर्देश देने पड़े कि अधिकारी चारों धामों में ही कैंप करेंगे। सचिव स्तर के अधिकारियों को चारधाम यात्रा की मॉनिटरिंग के लिए लगातार कहा जा रहा है। ऐसे में अब शासन ने एक और बड़ा फैसला लिया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि चारधाम में मंदिरों के 200 मीटर के दायरे में किसी तरह के मोबाइल का प्रयोग नहीं होगा। राधा रतूड़ी की मानें तो मोबाइल प्रयोग करने से भी यात्रा में व्यवधान पैदा हो रहा है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु मंदिर के आसपास ना तो कोई वीडियो बना पाएंगे और ना ही मोबाइल का किसी तरह से प्रयोग कर सकेंगे। लगातार भीड़ बढ़ने की वजह से अब उत्तराखंड शासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब मंदिर के 200 मीटर के दायरे में अगर कोई भी श्रद्धालु मोबाइल का प्रयोग करता हुआ दिखाई देगा, तो न केवल पुलिस उसको रोकेगी, बल्कि हो सकता है कि उसके ऊपर कार्रवाई भी हो जाए। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं कि मंदिर के 200 मीटर के दायरे में किसी तरह का कोई भी मोबाइल श्रद्धालु प्रयोग ना करें। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में लगातार भीड़ बढ़ने की वजह से राज्य सरकार लगातार इस तरह के फैसले ले रही है। इसके साथ ही शासन ने कुछ और फैसले भी यात्रा को व्यवस्थित करने के लिए लिए हैं।
उत्तराखंड शासन ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यह कहा है कि वह अपने-अपने राज्यों में इस बात का प्रचार और प्रसार करें कि कोई भी श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर बिना पंजीकरण के ना आए। जिन लोगों का पंजीकरण हो गया है, वह उन तारीखों में आएं, जिन तारीखों को पंजीकरण में दर्शाया गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आने वाले श्रद्धालुओं से संयम बरतने और प्रशासन का साथ देने की भी अपील की है।
मुख्य सचिव ने कहा है कि यात्रा में हर साल की तुलना इस साल भी भीड़ अधिक पहुंच रही है। ऐसे में हमने यह फैसला लिया है कि बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा करने वालों को रोका जाएगा। अब हम जगह-जगह पर गाड़ी की तलाशी और श्रद्धालुओं से बातचीत करके ही उन्हें आगे भेजेंगे, ताकि चारों धामों पर अचानक भीड़ न बढ़े। कुछ ही दिनों में यात्रा पटरी पर आ जाएगी। इसके साथ ही शासन ने यह भी साफ कर दिया है कि किसी तरह की अफवाह या गलत वीडियो चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    ब्रिक्स 2026 और भारत: ‘पिरामिड’ से ‘साझेदारी’ तक

    Spread the love

    Spread the love    ✍ आशीष कुमार त्रिवेदी          (एडवोकेट)          बिहार                  (नया अध्याम, उत्तराखण्ड)  …

    कैप्टन अजी एन्थनी शौर्य चक्र, मरणोपरान्त

    Spread the love

    Spread the love  लेखक: हरी राम यादव  सूबेदार मेजर (आनरेरी) अयोध्या, उत्तरप्रदेश                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’