देहरादून के नए मास्टर प्लान को लगा झटका; पुराने प्लान को बढ़ाया गया

Spread the love

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के नए मास्टर प्लान को झटका लग गया है। वर्ष 2041 तक के जीआइएस मास्टर प्लान को एक अप्रैल 2025 से लागू किया जाना था, लेकिन ऐन वक्त पर मास्टर प्लान के ड्राफ्ट में गड़बड़ी पाए जाने और जांच के क्रम में इसमें विलंब हो गया।

ऐसे में 31 मार्च 2025 को समाप्त हो रहे वर्ष 2005-2025 के मास्टर प्लान को ही आगे बढ़ाया जाएगा। इस संबंध में विधिवत आदेश जारी किए जाएंगे।  सचिव आवास डा. आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार वर्ष 2041 तक के जियोग्राफिक इनफार्मेशन सिस्टम (जीआइएस) आधारित मास्टर प्लान का ड्राफ्ट मार्च 2023 में तैयार कर दिया गया था।

भू-उपयोग तय करने में गड़बड़ी

 

इसको लेकर कई शिकायतें दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया। 23 जून 2024 को रविवार के दिन सचिवालय खुलवाकर तत्कालीन मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक शशि मोहन श्रीवास्तव को पद से हटाते हुए शासन से अटैच कर दिया गया। साथ ही मास्टर प्लान में गड़बड़ियों की जांच के लिए एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई।

कमेटी में अपर सचिव आवास और एक सेवानिवृत्त नगर एवं ग्राम नियोजक को शामिल किया गया। जांच पूरी होने तक मास्टर प्लान को होल्ड पर रख दिया गया था।  सचिव आवास के अनुसार, उन्हें जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी थी, जिसके अध्ययन के बाद आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद की औपचारिकताओं की पूर्ति की प्रक्रिया भी लंबी है। लिहाजा, इसमें अभी कुछ वक्त लग जाएगा। ऐसे में तब तक के लिए पुराने मास्टर प्लान को ही आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)