होटल-गेस्ट हाउस फुल, पार्किंग स्थल भी पर्यटकों के वाहनों से पैक, अब दोपहिया पर्यटक वाहनों की शहर में नो एंट्री

Spread the love

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों का भारी संख्या में उमड़ना जारी है। रविवार को नगर के अधिकांश होटल पैक होने के साथ ही पार्किंग स्थल भी पर्यटक वाहनों से पट गए। होटलों के टैरिफ में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है।

10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे नैनीताल

पर्यटक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने भवाली मस्जिद तिराहा से डायवर्जन प्लान प्रभावी कर दिया। हालांकि रूसी बाईपास, नारायण नगर में वाहनों को रोकने की नौबत नहीं आई। कारोबारियों के अनुसार 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। सोमवार से पर्यटकों के दोपहिया वाहनों को रूसी बाईपास व कालाढूंगी में ही रोक दिया जाएगा।

समय से पहले पर्यटन सीजन ने दी दस्तक

भीड़ बढ़ने पर चौपहिया वाहन भी रोके जाएंगे। मैदानी भागों में गर्मी की तपिश बढ़ने के बाद शहर में इस बार समय से पहले पर्यटन सीजन दस्तक दे चुका है। मैदानी इलाकों में स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने पर सैलानी की संख्या और बढ़ जाएगी। रविवार को नगर के पर्यटन स्थल गुलजार नजर आए।

ईद के बाद भारी संख्या में सैलानी पहुंचने की उम्मीद

नौका विहार करने वालों तांता लगा रहा। मालरोड पर भी खासी चहल-पहल रही। स्नोव्यू, केव गार्डन, बाटनिकल गार्डन, हिमालय दर्शन व चिड़ियाघर में पूरे दिन पर्यटकों की भीड़ रही। राजभवन देखने वालों की भी उत्सुकता देखते ही बनी। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार सोमवार को भी सैलानियों का पहुंचना जारी रहेगा, जबकि ईद के बाद भारी संख्या में सैलानी पहुंचने की उम्मीद है।एसपी डा. जगदीश चंद्र के अनुसार सोमवार को रूसी बाईपास व कालाढूंगी में दोपहिया पर्यटक वाहन रोके जाएंगे। संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारियों को इसको लेकर अलर्ट कर दिया गया है।

दिन में गर्मी, शाम सामान्य

नगर में मौसम शुष्क बना रहा। दिन के समय गर्मी का एहसास हुआ। शाम को आसमान में बादल छाए रहे, जो देर शाम छंट गए। मौसम विभाग देहरादून के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम सामान्य बना रहेगा। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)