पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा सरकार के दो चेहरे हैं एक चेहरा देहरादून से अतिक्रमण हटाने के आदेश देता है और दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक और मंत्री श्रेय लेने की कोशिश में रहते हैं।

Spread the love

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा सरकार के दो चेहरे हैं एक चेहरा देहरादून से अतिक्रमण हटाने केआदेश देता है और दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक और मंत्री श्रेय लेने की कोशिश में रहते हैं।

             रुद्रपुर में हाईकोर्ट के आदेश पर भगवानपुर कोलड़िया में चले अतिक्रमण अभियान पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर सरकार के दो चेहरे हैं। एक चेहरा देहरादून से अतिक्रमण हटाने के आदेश देता है और दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक और मंत्री अभियान का विरोध कर श्रेय लेने की कोशिश में रहते हैं। वहीं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि प्रदेश में सिर्फ बिल्डर्स और कॉलोनाइजर की चलती है, गरीबों की सुनवाई नहीं है। बृहस्पतिवार को चले अभियान की खुद भाजपा विधायक शिव अरोरा ने मुखालफत की थी। विधायक ने न सिर्फ अभियान को रुकवा दिया, बल्कि पुलिस हिरासत से तीन युवकों को भी छुड़वाया था। अफसरों की ओर से ग्रामीणों को घर खाली करने के लिए समय देने की बात को अनसुना करने पर विधायक तमतमा गए। इसी को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। सियासी गलियारे में चर्चा है कि अफसरों ने विधायक की बात को नजरअंदाज क्यों किया? जब अतिक्रमण हटाना जरूरी ही था तो विधायक के बुलडोजर रोकने पर अफसरों ने विरोध क्यों नहीं जताया? जब विधायक ने अभियान रोका तो फिर अफसर एक दिन का समय देने के लिए आखिर राजी क्यों हो गए? विधायक ने पुलिस के कब्जे से तीन युवकों को छुड़ा लिया तो एक्शन में दिख रही पुलिस के तेवर ढीले क्यों पड़ गए ? इन तमाम सवालों के बीच विपक्ष अफसर शाही पर मुखर है। सरकार को अतिक्रमण को लेकर नीयत स्पष्ट करनी चाहिए। दोहरा चेहरा रखकर जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए। सरकार अतिक्रमण हटाओ कहती है और सरकार के विधायक अभियान का विरोध करते हैं। हमारी सरकार ने मलिन बस्तियों और छोटी-छोटी जगहों पर बसे लोगों के नियमितीकरण का कानून बनाया था। भाजपा कानून का पालन नहीं कर रही है। सीधा आरोप है कि भाजपा के शासनकाल में देहरादून में नदी नालों पर खूब अतिक्रमण हुआ है। भाजपा के विधायक पोषण कर रहे हैं।

-हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री

इस कार्रवाई के पीछे एक बिल्डर है। जब मामला हाईकोर्ट में गया था तो सरकार व जिला प्रशासन को पक्ष रखना चाहिए था। जिला प्रशासन ने ही इन लोगों को पट्टे दिए थे लेकिन तत्कालीन जिला प्रशासन बिल्डर से मिला हुआ था। उत्तराखंड में बिल्डर और प्रापर्टी डीलर ही जिंदाबाद हैं। बिल्डर ने सरकारी जमीन पर काॅलोनी काटी है तो अब डीएम, एसडीएम इसकी जांच करेंगे। सारा खेल बिल्डर के लिए हो रहा है। इस राज्य में बिल्डर जो चाहता है वो काम करा सकता है। पुलिस महिलाओं को धक्के मारेगी, लाठी मारेगी। सत्तापक्ष के विधायक के कहने पर भी अफसरों ने ग्रामीणों को समय नहीं दिया। प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी हावी है। भाजपा के विधायक बोलने से डरते हैं। रुद्रपुर विधायक को चाहिए कि जिन अफसरों ने उनको विश्वास में लिए बिना पूरा खेल किया है, उन पर कार्रवाई कराएं। जिले में अफसरों का काम थैला भरकर देहरादून पहुंचाने का ही है।
-तिलकराज बेहड़, विधायक, किच्छा।

भगवानपुर कोलड़िया से जिन लोगों को हटाया गया है, उनके पुनर्वास के लिए प्रशासन से चर्चा की गई है। तहसीलदार को सरकारी जमीन चिह्नित करने के लिए कहा गया है। कोशिश रहेगी कि पुनर्वास सुनिश्चित कराया जाए।
– शिव अरोरा, विधायक रुद्रपुर,

ग्रामीणों को एक दिन का वक्त दिया गया था। शनिवार को फिर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। कोशिश रहेगी कि पूरा अतिक्रमण हटा दिया जाए।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)