मॉनसून में अभी और बरसेगी आफत, नौ जिलों में हो सकती है भारी बारिश

Spread the love

मॉनसून में अभी और बरसेगी आफत, नौ जिलों में हो सकती है भारी बारिश।

दून में थोड़ी देर के लिए बारिश के एक से दो दौर तो हो रहे हैं, लेकिन ज्यादातर समय धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। जिससे दिन में उमसभरी गर्मी बेहाल कर रही है। तापमान भले ही सामान्य के आसपास बना हुआ है, लेकिन उमस के कारण आमजन पस्त हो रहा है। फिलहाल दून में इसी प्रकार का मौसम बने रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिन दून में आंशिक बादलों के बीच गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं।

कोटद्वार में आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई मूसलधार बारिश के दौरान नजीबाबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग कोटद्वार दुगड्डा के मध्य मलबा आने के कारण बंद हो गया था। शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे मार्ग को यातायात के लिए पुनः खोला गया। बारिश से रामडी पुलिंडा मोटर मार्ग भी बंद हो गया है।

कुमाऊं में अभी भी कहर बरपा रही बारिश

उत्तराखंड में भारी बारिश का क्रम थमा है, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में तीव्र बौछारें के एक से दो दौर जारी हैं। कुमाऊं में अभी भी बारिश कहर बरपा रही है। शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में बादल फटने की घटना सामने आई। यहां नदी नाले उफान पर आने से लोग दहशत से भर गए। नदी किनारे रहने वाले घर खाली कर सुरक्षित स्‍थानों पर गए हैं। दून समेत अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी बेहाल कर रही है।

आज नौ जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आज कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में उमस परेशान कर सकती है।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 32.7, 25.0
  • ऊधमसिंह नगर, 34.0, 24.1
  • मुक्तेश्वर, 25.5, 16.4
  • नई टिहरी, 26.0, 19.2
  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)