भारी बारिश से उत्तराखंड में तबाही, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Spread the love

            देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम कहर बरपा रहा है। पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश के कारण जनजीवन बेहाल है। पहाड़ों से लेकर नदी-नालों के आसपास भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम के राहत देने के आसार नहीं हैं।

           मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन नौ जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसे देखते हुए सरकार ने फिलहाल आज एक दिन के लिए चारधाम यात्रा स्थगित कर दी है। पहाड़ों और नदी-नालों के किनारे विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

देहरादून समेत ज्यादातर जिलों में आफत बनी बारिश, जगह-जगह भारी नुकसान

बीते शनिवार रात को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में शुरू हुई मूसलाधार बारिश रविवार को भी जारी रही। पूरी रात भारी बारिश के कारण जगह-जगह नुकसान हुआ। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश ने कहर बरपाया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जानमाल के नुकसान की भी सूचना है। वहीं, नदियों के उफान पर आने से आसपास बसे लोग खतरे की जद में हैं। भारी बारिश के अलर्ट के चलते सोमवार को चारधाम यात्रा स्थगित रहेगी। वहीं, अन्य क्षेत्रों में भी समस्त रेखीय विभागों को हाईअलर्ट पर रखा गया है।

आज भारी बारिश के दृष्टिगत चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

             मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों के दौर हो सकते हैं। इसके बाद मंंगलवार को भी कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में अगले तीन दिन भारी वर्षा के दौर बने रह सकते हैं।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 29.2, 22.2
  • ऊधमसिंह नगर, 26.9, 24.9
  • मुक्तेश्वर, 18.2, 16.1
  • नई टिहरी, 22.5, 16.7

दून में रातभर में 150 मिमी वर्षा

शनिवार रात से रविवार सुबह तक दून में भारी वर्षा का दौर चला। इस दौरान दून के कई इलाकों में 150 मिमी के करीब वर्षा दर्ज की गई। सहस्रधारा रोड क्षेत्र में सुबह बादल फटने जैसे हालात हो गए और तीन घंटे में 157 मिमी बारिश हुई। जौलीग्रांट में 132, मालदेवता में 125 मिमी और हाथीबड़कला क्षेत्र में 101 मिमी वर्षा हुई।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)