जल संरक्षण व संवर्द्धन को आंदोलन के रूप में लेंः धामी

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये हैं कि जल संरक्षण और संवर्द्धन को जल आंदोलन के रूप में लिया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में अपर मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल संरक्षण के लिए आधुनिक और कारगर तकनीक के इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं संचय के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाए और इसके लिए जन सहयोग भी लिया जाए।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि नगर निकायों, प्राधिकरणों, पंचायतीराज और वन विभाग द्वारा जन सहभागिता से कन्टूर ट्रेंचेज, रिचार्ज पिट, चाल-खाल और चेक डैम बनाये जाए। महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों और जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वालों का इसमें सहयोग लिया जाए।

जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए राज्य और जनपद स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाए। वर्षा जल संचय की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। नगरीय क्षेत्रों भूमि का जल स्तर बढ़ाने के लिए सरकारी भवनों के रूफटॉप वाटर को प्रचलित माध्यमों से जमीन तक पहुंचाया जाए।

अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षा जल संचय के साथ ही जल के दुरूपयोग को रोकने के लिए भी लोगों में जागरूकता लाई जाए। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में पेयजल लाईन के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में उनकी तत्काल मरम्मत की जाए।

जनपदों में जल संचय के लिए चाल-खाल और अमृत सरोवर और नये चेक डैम बनाने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।

बैठक में सचिव शैलेश बगोली, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, अपर सचिव नितिन भदौरिया, अपर मुख्य कार्यकारी स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजुविनेशन प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीना ग्रेवाल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, देहरादून)       ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल…

    उत्तराखंड सरकार की मिडिया समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज सर्किट हाउस पहुंचकर पत्रकारो के बीच पत्रकार वार्ता

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, देहरादून)       उत्तराखंड सरकार की मिडिया समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज सर्किट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव 

    • By User
    • May 15, 2026
    • 3 views
    पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव 

    फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ

    • By User
    • May 15, 2026
    • 8 views
    फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ

    फिरोजपुर शहर में भाजपा के भीतर सियासी हलचल हुई तेज

    • By User
    • May 15, 2026
    • 8 views
    फिरोजपुर शहर में भाजपा के भीतर सियासी हलचल हुई तेज

    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    • By User
    • May 15, 2026
    • 6 views
    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    लोकतंत्र की आवाज को दबाने का आरोप, आज़ाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम रहे हाउस अरेस्ट

    • By User
    • May 15, 2026
    • 7 views
    लोकतंत्र की आवाज को दबाने का आरोप, आज़ाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम रहे हाउस अरेस्ट

    न्याय की गुहार या व्यवस्था से मोहभंग?

    • By User
    • May 15, 2026
    • 12 views
    न्याय की गुहार या व्यवस्था से मोहभंग?