मंदाकिनी नदी में नहाने गए पांच युवाओं में एक हुआ लापता

Spread the love

रुद्रप्रयाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर अगस्त्यमुनि के समीप मंदाकिनी नदी में नहाने गए पांच युवा एक दुखद घटना के चश्मदीद बन गए। देखते ही देखते इन युवाओं की मस्ती मातम में बदल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर तकरीबन दो बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पढ़ने वाले तीन छात्र गांव के दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए।  केदारघाटी के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में नहाने में मशगूल युवा बढ़ते इस जल स्तर से अनजान नदी को आर-पार कर रहे थे।

अचानक नदी का जलस्तर बढ़ा और नदी के बीचोंबीच नहा रहा 18 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र बलवीर लाल निवासी ग्राम कोट बांगर, तहसील जखोली बहते पानी में डूब गया। साथ में नहा रहे अन्य चारों युवा कुछ समझ पाते, तब तक उक्त युवा डूबकर लापता हो चुका था।

काफी इंतजार करने पर जब वह बाहर नहीं आया तो अनहोनी की आशंका से साथी घबरा गए। उन्होंने वहां पास में काम कर रहे मजदूरों और स्थानीय लोगों को इस घटना के बारे में बताया। जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने थाना अगस्त्यमुनि को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव चौहान, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर जाकर उक्त युवक की खोजबीन शुरू की, लेकिन नदी के बहाव में दूर-दूर तक युवक का पता नहीं लग पाया। समाचार लिखे जाने तक जल पुलिस की टीम मंदाकिनी के तटों पर युवक की तलाश में जुटी हुई थी।

  • Related Posts

    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, देहरादून)       ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल…

    उत्तराखंड सरकार की मिडिया समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज सर्किट हाउस पहुंचकर पत्रकारो के बीच पत्रकार वार्ता

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, देहरादून)       उत्तराखंड सरकार की मिडिया समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज सर्किट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव 

    • By User
    • May 15, 2026
    • 3 views
    पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव 

    फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ

    • By User
    • May 15, 2026
    • 8 views
    फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ

    फिरोजपुर शहर में भाजपा के भीतर सियासी हलचल हुई तेज

    • By User
    • May 15, 2026
    • 8 views
    फिरोजपुर शहर में भाजपा के भीतर सियासी हलचल हुई तेज

    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    • By User
    • May 15, 2026
    • 6 views
    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    लोकतंत्र की आवाज को दबाने का आरोप, आज़ाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम रहे हाउस अरेस्ट

    • By User
    • May 15, 2026
    • 7 views
    लोकतंत्र की आवाज को दबाने का आरोप, आज़ाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम रहे हाउस अरेस्ट

    न्याय की गुहार या व्यवस्था से मोहभंग?

    • By User
    • May 15, 2026
    • 12 views
    न्याय की गुहार या व्यवस्था से मोहभंग?