संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
गजल – हर दिल में सुख की परछाई…!
हर दिल में बस अपने सुख की परछाई,
मोहब्बत ऐसे करों हर कोई ले अंगड़ाई।
किसी की पीड़ा, किसी का दर्द रात सर्द,
कोई भी ना जाने किसे क्या-क्या है दर्द।
जान भी लो किस-किसका क्या है मर्ज़,
गर हो तकलीफ बांटो दर्द क्या? हैं हर्ज़।
जब कुछ भी हासिल ना हो तब तनहाई,
देखों अब रास तो नहीं आएगी रुसवाई।
उसके पीछे न भागो जहाँ सिर्फ परछाई,
यूँ दिल से प्यार करें उसकी हैं रहनुमाई।







