भय का ठेका और मिडिया की ठेकेदारी?

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः राजेन्द्र सिंह जादौन, मध्य प्रदेश।

 

 

         भय का ठेका और मिडिया की ठेकेदारी?

 

 

कभी पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता था, आज वही स्तंभ ठेके पर खड़ा है। ठेके भी ऐसे कि डील सीधे सत्ता से, वसूली सीधे उद्योगपतियों से और चुस्की फाइव स्टार होटल में। पत्रकारिता का आदर्श अब सिर्फ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का एपिसोड है जहाँ सवाल भी अपने, जवाब भी अपने और इनाम भी सत्ता के चरणों में।

 

कभी पत्रकार झोला टांगकर, फटी जींस पहनकर, टूटी कलम से सच्चाई को खोजने निकलता था। धूल भरे रास्तों पर लिफ्ट मांगकर गांव-गांव घूमता, सच की गंध सूंघता था। पर आज वही पत्रकार लंबी-लंबी गाड़ियों में, बुलेटप्रूफ चश्मे लगाकर सत्ता के दरबार में हाजिरी देता है। उसके पास अब झोला नहीं, लुई वीटॉन का बैग है, जिसमें लैपटॉप से ज्यादा लिफाफे और सेटिंग की फाइलें होती हैं।

 

पुराने जमाने में पत्रकार ख़बर लाता था, अब ‘खबर’ लाने का मतलब है ‘खबर के नाम पर डील’ करना। न्यूज़ चैनल का प्राइम टाइम शो अब मुद्दों का हल नहीं करता, बल्कि अगली डील का रेट तय करता है। आज का एंकर कैमरे पर गला फाड़कर कहता है .

 

हम सरकार गिरा देंगे, हम सरकार बना देंगे!” और ऑफ कैमरा मंत्री जी फुसफुसाता है साहब, रेट वही पुराना रहेगा या थोड़ा बढ़ा दें?

 

राजनीति का सबसे बड़ा हथियार है भय। और यह भय बनाने का ठेका मीडिया को दिया जाता है। चैनल खोलिए हर जगह एक नया शत्रु तैयार। आज धर्म का नाम लेकर, कल जाति का नाम लेकर, परसों भाषा का नाम लेकर। हर रात बहस में बारूद छिड़क दिया जाता है ताकि लोग डरें, झगड़ें और टीआरपी बढ़े।

एंकर की चिल्लाहट में सच्चाई दम तोड़ देती है और नफरत की दूकान चमक उठती है। यह वही पत्रकारिता है जो खुद को वॉचडॉग’ कहती थी, लेकिन अब ‘लैपडॉग’ बन गई है।

 

पहले पत्रकार सत्ता से सवाल करता था। आज पत्रकार सत्ता से सिर्फ एक सवाल करता है।

 

“साहब, ठेका किसे देना है?” बाकी सवाल जनता से पूछे जाते हैं, वह भी टीआरपी के लिए।

एंकर चीख-चीख कर कहता है .क्या आप इस देशद्रोही को माफ करेंगे? क्या आप इस धर्म के खिलाफ खड़े होंगे?” जवाब पहले से तय होता है, बस चेहरों की अदला-बदली होती है।

 

मीडिया का काम कभी सच सामने लाना था। आज मीडिया का काम है झूठ को सच में, और सच को झूठ में बदलना। हर हेडलाइन बिकाऊ है, हर ब्रेकिंग न्यूज के पीछे कोई पैकेज डील है। जितनी बड़ी डील, उतनी बड़ी हेडलाइन।

देश के दुश्मनों पर बड़ा वार!

पर्दे के पीछे “साहब, एडवर्टाइजिंग का चेक कब भेज रहे हैं?”

 

आज का एंकर किसी राजा से कम नहीं। बालों में जेल, गले में माइक, हाथ में हथौड़ा और जुबान पर जहर। टीवी पर वह गुस्से में चिल्लाता है।

 “देश खतरे में है!” और ब्रेक में फुसफुसाता है“भाई, आज रात पार्टी किस होटल में है?”

ये वही लोग हैं जो खुद को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहते हैं, लेकिन सच यह है कि ये लोकतंत्र की नीलामी में सबसे बड़े दलाल बन चुके हैं।

 

राजनीत को नफरत चाहिए, और मीडिया उसे परोसने के लिए तैयार है। एक काल्पनिक शत्रु पैदा करो, उसका चेहरा स्क्रीन पर चिपका दो, और फिर बहस की मंडी सजा दो। रातभर डिबेट होती है

“ये देशभक्त हैं या गद्दार?”

“हमें बचाना है या बर्बाद करना है?”

पर असली सवाल कोई नहीं पूछता “मंहगाई क्यों बढ़ रही है?”

“बेरोजगारी कब खत्म होगी?”

क्योंकि इन सवालों का कोई टीआरपी नहीं, कोई स्पॉन्सर नहीं।

 

अब पत्रकारिता मिशन नहीं, सिर्फ कमीशन है। रिपोर्टिंग की जगह रेटिंग है, और रेटिंग की जगह डीलिंग। खबर की जगह हेडलाइन मैनेजमेंट है। और हाँ, अगर कोई पत्रकार इस गंदगी के खिलाफ आवाज उठाए, तो उसे ‘एंटी नेशनल’, ‘अर्बन नक्सल’, या ‘प्रोपेगंडा मशीन’ कहकर खामोश कर दिया जाता है।

 

यह खेल सिर्फ सत्ता और मीडिया का नहीं, यह खेल हमारे समाज का भी है। जब पत्रकार ठेके पर भय बेचता है, तो समाज की नसों में नफरत दौड़ने लगती है। नतीजा भाई भाई का गला काट देता है, और एंकर अपनी टीआरपी गिनता है। याद रखिए, अगर यह ठेका बंद नहीं हुआ, तो लोकतंत्र का अगला टेंडर तानाशाही को मिल जाएगा।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।