राजेन्द्र रंजन गायकवाड़
सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
प्रेम पच्चीसा ( भाग 10)
रोहन, उसी दिन भोपाल आ जाता है, निजी अस्पताल में राशि के इलाज में लगभग पच्चीस रुपए का खर्च आता है। माया के पास इतना पैसा नहीं था। तब रोहन मुंबई प्रोजेक्ट और मेहता जी की शर्त के बारे में माया को बताता है। माया, जो पहले से ही राशि की बीमारी और अस्पताल के खर्चों को लेकर चिंतित है, रोहन की बात सुनकर और तनाव में आ जाती है।
वह रोहन से कहती है, “रोहन, हालात ऐसे हैं कि तुम्हें मेहता जी का प्रोजेक्ट लेना ही होगा क्योंकि राशि का इलाज रुकना नहीं चाहिए। लेकिन अनुबंध साइन करने से पहले तुम्हें पूरी तरह से शर्तें पढ़ लेनी चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि बाद में कोई मुश्किलें खड़ी हो जाए।” मेरा भोपाल में जो भी होगा देखा जाएगा।
रोहन, जो राशि के लिए कुछ भी करने को तैयार है, माया की सलाह मानता है और अगले दिन मेहता जी से मिलने उनके ऑफ़िस जाता है। मेहता जी उसे अनुबंध की कॉपी देते हैं और कहते हैं, “रोहन, यह प्रोजेक्ट बड़ा है। तुम्हें छह महीने तक मुंबई में रहकर काम करना होगा। समय पर काम पूरा हुआ तो न सिर्फ तुम्हें अच्छा पैसा मिलेगा, बल्कि भविष्य में और भी प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं।” रोहन अनुबंध को ध्यान से पढ़ता है और नोटिस करता है कि उसमें कुछ शर्तें अस्पष्ट हैं, खासकर प्रोजेक्ट की समय सीमा और पेमेंट के नियमों को लेकर। वह मेहता जी से इस बारे में सवाल करता है, लेकिन मेहता जी टालमटोल करते हुए कहते हैं, “यह सब तो औपचारिकताएं हैं, तुम बस साइन कर दो।”
रोहन को मेहता जी की बात पर संदेह होता है लेकिन राशि के इलाज का दबाव उसे साइन करने के लिए मजबूर करता है। वह अनुबंध पर हस्ताक्षर कर देता है और मेहता जी से पचास हज़ार रुपये एडवांस ले लेता है। वह तुरंत इलाज़ की रकम माया को भेजता है ताकि राशि का समुचित निर्बाध चलता रहे।
मुंबई में प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद रोहन को जल्दी ही अहसास होता है कि काम की मात्रा और दबाव उसकी उम्मीद से कहीं ज्यादा है। मेहता जी की कंपनी में काम करने वाले कुछ लोग रोहन को चेतावनी देते हैं कि मेहता जी अक़्सर अपने कर्मचारियों को समय पर पूरा पेमेंट नहीं करते और प्रोजेक्ट की समय सीमा को लेकर अवास्तविक उम्मीदें रखते हैं। रोहन अब एक जाल में फंस चुका है साथ ही रोहन क लेखन कार्य और साहित्यिक जुड़ाव कम हो रहा है। दूसरी तरफ राशि का इलाज दूसरी तरफ मेहता जी की अनुचित मांगें।
इधर, भोपाल में माया राशि की देखभाल में दिन-रात लगी रहती है। अस्पताल के डॉक्टर बताते हैं कि राशि की स्थिति में सुधार तो हो रहा है, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में अभी समय लगेगा। माया को रोहन की चिंता भी सताने लगती है, क्योंकि वह जानती है कि रोहन ने मेहता जी का प्रोजेक्ट सिर्फ़ राशि के इलाज़ के लिए स्वीकार किया है।
रोहन अब एक कठिन फैसले के सामने खड़ा है। क्या वह मेहता जी की शर्तों पर काम जारी रखे या फिर कोई दूसरा रास्ता तलाशे? और अगर वह प्रोजेक्ट छोड़ देता है, तो राशि के इलाज़ का खर्च कैसे पूरा होगा? माया और रोहन दोनों इस मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे का सहारा बनते हैं, लेकिन आगे का रास्ता अनिश्चित दिखाई देता है।
कहानी में क्या रोहन मेहता जी की कंपनी में रहकर उनके नियमों के खििलाफ कोई कदम उठाएगा?
क्या माया कोई वैकल्पिक तरीका ढूंढेगी राशि के इलाज के लिए पैसे जुटाने का?
क्या कोई नया किरदार कहानी में प्रवेश करेगा जो रोहन और माया की मदद करेगा?
( क्रमशः भाग 11 )







