मिठास घोलिए इन वादियों में, घुटन भरे माहौल से निकलिए।

Spread the love

 

लेखिका/कवयित्री

सुश्री सरोज कंसारी

नवापारा राजिम, छत्तीसगढ़।

 

 

 

आलेख

                         ————-

 

मिठास घोलिए इन वादियों में, घुटन भरे माहौल से निकलिए।

 

नफरत के बीज बोएं ऐसे विचारो को पनपने ही न दीजिए मन में।

 

जब गम के अंधकार छा जाएं तो मन मंदिर में उम्मीद के दीप जलाएं।

 

मन की दुविधाओं से निकलना जब मुश्किल हो, परेशानी हावी हो जाएं। कोई रास्ता नजर न आए दुख से घिरे हो तो अपने मन- मस्तिष्क को शांत करके, हर उस कार्य पर ध्यान लगाएं और हर उस बुराई को खुद दूर करने की कोशिश करें जिसकी वजह से द्वंद से निकल नहीं पा रहे। अगर जीवन की उलझन से निकलने का उपाए नहीं करेंगे तो कठिन हो जायेगा हर लम्हा। जब गम के अंधकार छा जाएं तो मन मंदिर में उम्मीदों के दीप जलाएं ।सोचे सब कुछ खोने और बिगड़ने के बाद भी सुधार सकतें हैं जीवन की खुशियां लौट सकती हैं। बस अपने आप में विश्वास करें प्रण करें हार नहीं मानेंगे। आज समय विपरित हैं उदास हो गए तो फिर उठ नही पाएंगे बिखर कर रह जायेंगे। लेकिन धैर्य रखकर सहन करेंगे तो क्या कमी हैं आपमे ? जिसकी वजह से जी नही पा रहे। अपनी जिंदगी खुश होकर जीने के लिए दिल से महसूस कीजिए उन बातो को जो जरुरी हैं। किस बात से फर्क पड़ता हैं क्या महत्वपूर्ण है?और जो बेवजह संग्रहित हैं ऐसे विचार, लोगऔर कार्य जो किसी भी दृष्टि से उपयोगी नही उसे त्याग करने में जरा भी देर न करें।

अक्सर देखा जाता हैं जब कोई कठिनाई आती हैं, कुछ काम बिगड़ जाता हैं, असफल हो जाते हैं या रिश्तों में कड़वाहट होती हैं तो हम सबसे पहले धैर्य खो देते हैं। विचार करने समस्या के जड़ तक जाने की बजाएं दूसरों को कोसते हैं जो उचित नहीं हैं। अपने आपसे सबसे पहले प्रेम करें अपनी जीवन शैली को व्यवस्थित रखें ।मानसिक थकान से अस्त- व्यस्त न रहें बल्कि संतुलन स्थापित करे जीवन के हर क्षेत्र में। जो आपको सही लगे, जिसमें आपकी प्रतिभा निखरती हैं उस काम को अवश्य करें। अधूरी ख्वाहिश के साथ मत जिएं जिंदगी के हर एक क्षण को मूल्यवान बनाइए। जो ह्वदय को अशुद्ध करें, नकारात्मक प्रभाव डाले, नफरत के बीज बोए ऐसे कोई विचार पनपने ही न दें। सोचे सिर्फ पेट भरने के लिए रोटी, तन ढकने के लिए कपड़े और रहने के लिए मकान के अलावा हृदय को स्पर्श करने वाले सुखद एहसास की जरूरत हर इंसान को होती हैं। मिठास घोलिए इन वादियों में घुटन भरे माहौल से निकलिए और सुंदर विचार को अपने आचरण में लाइए। सिर्फ ज्ञान की बात कहने से महान नहीं बन जाते उसका अनुकरण करिए जो कहते है, उसे करते चले तो धीरे-धीरे बुराई दूर होगी, किसी की बुराई मत निकालिए बस उनके जो अच्छाई है उसे ग्रहण करिए। फिर देखिए ! जीवन में आश्चर्य जनक परिवर्तन होंगे जो हर पग पर आपके लिए मार्गदर्शक बनेंगे

व्यवहार कुशल बने, दिल से मिले लोगों से किसी को खुश करने के लिए ही विभिन्न प्रपंच मत करिए। कर्म इतने अच्छे करे कि आपको ढिंढोरा पीटने की जरूरत न पड़े। आपमे अगर कोई विशेष हुनर हैं वो खुद सामने आ जाएगी। याद रखिए! आपके सुंदर विचार को कोई नही चुरा सकते बस करते रहिए मेहनत और सीखिए दूसरे से ।दिखावटी जिंदगी जीकर किसे प्रभावित करेंगे हर आत्मा में परमात्मा हैं, उससे कैसे बच पाएंगे? इसलिए वास्तविक रहिए जैसे है अपने मूल स्वरूप में आंतरिक और बाह्य स्तर पर एक समान। छल- कपट, बैर-ईर्ष्या से मन की शांति नष्ट होती हैं।

मन के विपरित मत जाइए अपने हर चाहत को पाने के लिए उड़ान भरिए। जब हौसला करेंगे तभी मानसिकता सक्रिय होगी। किसी को अपने जीवन के पूर्ण उत्तराधिकारी मत बनाइए, किसी के अधीन मत कीजिए अपनी भावनाओं को। सांसारिक जीवन में फर्ज को निभाइए जुड़कर रहिए भले ही लेकिन अपने जज्बात को कैद मत होने दिजिए। स्वतंत्र विचार रखिए, खुलकर रहिए किसी के इशारे पर मत नाचिए। किसी से स्नेह वश इतना ही जुड़े जिससे सम्मान- मर्यादा, संयम- स्वाभिमान और संस्कार बनी रहें। चाहे कोई भी रिश्ता हो उसमें इतना मत भूलिए की अपना आस्तित्व धूमिल हो जाएं। सिर्फ दूसरों के बनाए रास्ते से होकर मत गुजरिए अपनी भी मंजिल तय किजिए। कहां जाना हैं क्या जरूरी हैं और क्यूं जाना हैं ? खुद तय करिए भूल हो जाए तो कोई बात नही सहर्ष स्वीकार करें और जितनी जल्दी हो सुधार कर लें। लेकिन जान बूझकर गलती न करे एक बूंद भी किसी को नफरत का विष अपनी बोली-भाषा व्यवहार से न दे। जब भी कुछ देने की चाह हो निस्वार्थ साथ दे। किसी की तकलीफ में बिना किसी लोभ-लालच बदले की भाव के उन्हें मुस्कुराने की वजह दे। किसी ने कब दिल दुखाया इस बात को जितनी जल्दी हो भूल जाए। आप कैसे ? किसी की मायूस चेहरे पर मुस्कान ला सकतें हैं ये याद रखिए।

भलाई करने के लिए कोई मुहूर्त मत देखिए। जब कर्म अच्छे करते हैं तो बदले में जो मिलता है उसे किसी को दिखाने की जरूरत नहीं। आपका स्वभाव बोलता हैं की आपका व्यक्तित्व कितने लोगों के लिए प्रेरक हैं जो हैं। जैसी भी परिस्थिति हैं उसे अपने अनुकूल बनाने की कोशिश कीजिए। मौन की साधना कीजिए, बेवजह कहते रहने से आपके शब्दों की मिठास कम होती है। कहिए इस अंदाज में की सुनने वाले हमेशा याद रखें और कभी भूले नहीं उनमें उत्साह जगे। आपकी बातों का किसी पर नकारात्मक असर न हो। हर कर्म को इतनी तन्मयता से करें की चमत्कारिक परीणाम मिले जिसे देखकर आपसे सीख मिले। मायूस मनुष्य भी जागृत हो उठे, अनुकरण करे आपकों ऐसे निखारे खुद को। अपने आस्तित्व को जीवित रखने के लिए उपयोगी कार्य में मन लगाइए एक पल भी बर्बाद न हो। क्योंकि हर सांस में खर्च हो रही है जिंदगी। इसे द्वेष- कलह, विवाद-बहस ,बुराई- शिकायत, दोषारोपण, धोखा-षडयंत्र में बर्बाद न करें।

जितना हो सके मन को शुद्ध, सात्विक रखे स्वाभिमान को कुचल कर जीवित रहना पड़े ऐसे हर बात से दूर रहे। जब भी कदम बढ़े नेक राह पर ही चले, सादगी को धारण का संतुलन स्थापित करे जीवन के हर क्षेत्र में। घबराए नहीं मुसीबत के पल में पूर्ण विश्वास रखें अपने आप पर और बाहरी दुनिया के आडंबर से दूर रहिए। आंतरिक स्थिति को संभाल कर रखे, ईमानदार रहे अपने लिए। सत्य के साथ जीवन का निर्वहन करे झूठ का दामन छोड़ दे। भले ही कितनी भी विपत्ति आए लोभ- लालच, भोग- विलास से दूर रहे। मानसिक शोर को बढ़ने मत दीजिए जो आपको उत्तेजित, क्रोधित और असहज करे। सीखिए सृष्टि के हर कण परोपकार का भाव, दया- क्षमा, करुणा और आत्मीयता से रहना इस संसार में।कोई भी दीन-हीन गरीब असहाय नही हैं, सब समय का खेल हैं।आज जो राजा है उसे रंक बनने में देर नहीं लगती। सुख-दुख की नदियां बहती रहती हैं, एक जगह नही ठहरती। इसलिए किसी को छोटा मत समझिए। इंसानियत का परिचय हर पल दीजिए। आत्मा में दैविक गुण हैं उसे पहचाने व्यवहार में लाए।

—————————————————————

 

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।