खबर सौजन्य
युगपुरुष कविवर ‘सूर्य’ जी, अलिगढ़।
दिनांक 12 अक्टूबर, 2025, रविवार को श्री विजयरथी सिंह क्षत्रिय शिक्षा एवं विकास समिति, अलीगढ़ [रजि0] द्वारा अजमल खान तिब्बिया मेडिकल कॉलेज, ए.एम.यू., अलीगढ़ के सभागार में, एक विशाल व भव्य, दिव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का सफ़ल आयोजन किया गया। यह साहित्यिक अनुष्ठान डॉ. ललित कुमार सिंह ‘ललित’ के पूज्य पिताजी, स्वर्गीय श्री विजयरथी सिंह जी क्षत्रिय की 41वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर, संपन्न हुआ।
कार्यक्रम तथा विवरण :
आयोजन व संयोजन: इस कार्यक्रम का कुशल आयोजन व संयोजन डॉ. ललित कुमार सिंह ‘ललित’ जी के द्वारा हुआ, जिसमें श्री अभय सिंह ‘अभय’ ने सह-संयोजन की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अध्यक्षता: कार्यक्रम की अध्यक्षता अलीगढ़ के शिक्षाविद् डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने की। मुख्य आतिथ्य: बुलंदशहर के सम्मानित साहित्यकार डॉ. देवेंद्र देव मिरजापुरी इस गरिमामय आयोजन के मुख्य अतिथि रहे। अभिनंदन: स्वर्गीय श्री विजयरथी सिंह क्षत्रिय की स्मृति में, गजरौला की प्रतिष्ठित, विख्यात कवयित्री, सशक्त लेखिका डॉ. मधु चतुर्वेदी जी को पाँच हज़ार एक सौ रुपये की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया। संचालन: संपूर्ण कवि सम्मेलन का सफल संचालन डॉ. उपेन्द्र झा ने किया, साहित्यिक समारोह का शुभारंभ एटा से पधारे श्री राजेश जैन जी द्वारा प्रस्तुत माँ सरस्वती की मनोहारी वंदना से हुआ। इसके उपरांत, एटा से आए सर्वश्री महेश मंजुल जी, मुरारी लाल मानव जी तोछीगढ़, इगलास से बलवीर सिंह ‘बेचैन’ जी। बुलंदशहर से डॉ. देवेंद्र देव ‘मिर्जापुरी’ जी। गजरौला से डॉ. मधु चतुर्वेदी जी। मेरठ से कवयित्री सीमा मंजरी जी, अरविंद भाटी जी। हाथरस से डॉ. उपेंद्र झा जी, अजय जादौन ‘अर्पण’ जी। ऐतिहासिक बाग़पत, उत्तर प्रदेश निवासरत भारतीय संस्कृति के अनुरूप दार्शनिक, महनीय समाज-सुधारक, आध्यात्मिक चिंतक, युगपुरुष कविवर ‘सूर्य’ जी। अलीगढ़ से चच्चा उदयभानी जी और अभयसिंह अभय, गीतकार, कवि व समाजसेवी डॉ. ललित कुमार सिंह ‘ललित’ जी। समारोह के समापन पर, सभी श्रोताओं ने सुव्यवस्थित जलपान का आनंद लिया और एक साहित्यिक शाम की मधुर स्मृतियों के साथ विदा हुए। यह विशेष कवि सम्मेलन साहित्यिक, सांस्कृतिक जगत् में, एक यादगार घटना बन गया, जिसने स्वर्गीय श्री विजयरथी सिंह क्षत्रिय को एक भावपूर्ण व साहित्यिक श्रद्धांजलि अर्पित की।







