प्रेम-पथ(16/16)

Spread the love

 

डॉ. हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, उ.प्र.।

 

 

 

प्रेम-पथ(16/16)

                                           (नया अध्याय, देहरादून)

प्रेम-डगर है ऊभड़-खाभड़,

इसपर चलो सँभल कर भाई।

इसमें होती बहुत परीक्षा-

असफल यदि, हो जगत-हँसाई।

 

दाएँ-बाएँ निरखत चलना,

सदा बिछे काँटे इस पथ पर।

थोड़ी बुद्धि-विवेक लगाना,

रहे नियंत्रण मन के रथ पर।

यदि हो ऐसी पथ की यात्रा-

निश्चित मिले सफलता भाई।।

      असफल यदि, हो जगत-हँसाई।।

 

जीवन-पथ को करे सुवासित,

विमल प्रेम की सुंदरता ही।

सात्विक यात्रा प्रेम-डगर की,

 सदैव दिलाए अमरता ही।

तन की नहीं हृदय की शुचिता-

यात्रा करती है सुखदाई।।

    असफल यदि, हो जगत-हँसाई।।

 

एक-दूसरे की चाहत यदि,

रहती प्रेम में एक समान।

तभी प्रेम-पथ हो निष्कंटक,

प्रेमी ऐसे होते महान।

इसी भाव को रख पथ-यात्रा-

करती रहती है कुशलाई।।

     असफल यदि, हो जगत-हँसाई।।

 

जिसने गिने मील के पत्थर,

उनका ही प्रेम अधूरा है।

यह तो पथ है दीवानों का,

जो बिना गिने पथ पूरा है।

जिसने समझा इसी मर्म को-

पथ-मिठास ही उसने पाई।।

    असफल यदि, हो जगत-हँसाई।।

 

पथ चाहे जैसा भी रहता,

सच्चा प्रेमी बढ़ता जाता।

प्रेम-गीत को गा-गा कर वह,

मंज़िल अपनी रहता पाता।

जीवन का उद्देश्य प्रेम है-

इसको माने सही कमाई।।

   असफल यदि, हो जगत-हँसाई।।

             

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।