लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम, रायपुर, छत्तीसगढ़।
आलेख
“””””””””
(नया अध्याय, देहरादून)
कभी अलग माहौल में भी रहिए, जहां मन प्रसन्न हो, रूचि उत्पन्न हो और जिज्ञासा बनी रहें।
जीवन के इस अंजान सफर में हमें सबसे ज्यादा आत्म विश्वास की जरूरत होती हैं।
मानव तन एक अवसर हैं, उसे व्यर्थ मत किजिए।
मायूसी ओढ़ लेना किसी भी समस्या का सामाधान नहीं होता। जीवन के सफर में हर पल एक नई परिस्थिति जन्म लेती हैं।जरूरी नहीं मन के मुताबिक ही हर कार्य और व्यवहार मिलेंगे।अंजान सफर में जब होते हैं, अगले ही मोड़ में हम कहां होंगे पता नही होता? कुछ बातें हमारे वश में नही होती, जन्म-मरण की क्रिया को नकार नहीं सकते। जब भी हम किसी तकलीफ या बड़ी मुसीबत में होते हैं सबसे पहले दिमाग पर असर होता हैं। मानसिकता नकारात्मक हो जाती हैं, कैसे करें क्या करे यही स्थिति आ जाती हैं? अकेले लड़ना और सहना सहज बात नही। जो गर्दिश के दौर से गुजरते हैं, वहीं जानते हैं एक-एक पल कैसे व्यतीत होता हैं। सुख के दिन तो हंसते-खेलते निकल जाता हैं, लेकिन दुख के दिन बहुत भारी होता हैं, उसे हम जितना महसूस करते हैं, उतना शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाते।
दिल में यूं तो कई दर्द पलते हैं, हर इंसान जख्मी हैं किसी न किसी बात से। हर मन में एक तड़प हैं पाने की चाह है, कही खोने का गम फिर भी बेबसी को अंतस में लपेटे जीवन की यात्रा करते हैं। कई बार जरूरत से ज्यादा शारिरिक- मानसिक यातना मिलने पर कुछ लोग हर उम्मीद छोड़ देते हैं। जिनमें सहनशक्ति कम होती हैं वे दुखद स्थिति मिलने पर हंसना- मुस्कुराना, आपसी संवाद, मिलना- जुलना, मनोरंजन और घूमना सब भूल जाते हैं ।बस जिंदा तो रहते हैं, लेकिन जीने की कोई चाह नहीं होती।
आज के माहौल में हर पल किसी न किसी बात से हम टूटते-बिखरते, रूठते और सिसकते हैं, पर मन की व्यथा को समझने वाले बहुत कम होते हैं। दिल में कई बातें, अधूरी ख्वाहिश दफन पड़े हैं। हर इंसान अपने साथ कोई न कोई राज छुपाकर रखे हैं, सपने संजोकर रखे हैं। हर किसी के नसीब में सब कुछ नहीं होता, इस सांसरिक जीवन की यहीं रीत हैं। एक बूंद प्रेम के लिए गम के समंदर में सभी डुबकी लगाते ही रहते हैं आजीवन। आंखो में नमी, जुबां पर खामोशी और चिंताओं की अनंत लकीर के साथ ही अपनो के लिए जीना चाहते हैं। बस एक विश्वास की डोर जुड़ी हैं एक दूसरे से की आज परिवारिक भाव, अपनापन हैं। रिश्तों से सभी बंधे हैं, तभी मर्यादा-संयम और संस्कार बची हैं। आज की पीढ़ी में पाश्चात्य संस्कृति हावी हैं, जहां-स्नेह, करुणा- दया, क्षमा- ममता, सहानुभूति, सांत्वना और सहयोग को महत्व नही देते।
जब तक अपने जीवन में सामंजस्य स्थापित नहीं करेंगे, यूं ही भटकते रहेंगे। होनी-अनहोनी होते रहती हैं, कब-किससे, कैसे बर्ताव करना हैं इस पर चिंतन जरूरी हैं। जीवन के इस कठिन डगर में हर पल कोई साथ दें ये संभव भी नहीं। सभी की अपनी अलग राह और मंजिल होती हैं। हर कदम यहां जिंदगी अपना रंग बदलती हैं। आज इस पल में हम मस्त हैं, अपनी दुनिया में, अपने भविष्य की योजनाएं बनाते हैं। विधाता ने क्या लिखा हैं उसे हम नहीं जान पाते ?सोच के अनुसार ही नहीं होता सब कुछ, हो जाएं तो किस्मत की बात हैं। अचानक से कोई भी परिस्थिति निर्मित हो जाती हैं। अंजान सफर में हमें सबसे ज्यादा आत्म विश्वास की जरूरत होती हैं। साथ रहने वाले हर कोई अपने नहीं होते, ढोंगी लोगों की बस्ती में हमें बसर करना होता हैं। ऊपर से भले ही दिखावा करें लेकिन किसी के अंदर झांक नहीं सकते। एक क्षण नहीं लगता सोच बदलते अपने लाभ के लिए वे किसी को भी धोखा दे देते हैं।
हर समय जिद मत किजिए खुद को मनाने की कला भी सीखिए, मन पसंद चीजे अक्सर नहीं मिलते खोकर भी जीना पड़ता है। यहीं तो जीवन संग्राम हैं-जहां कभी हमें अच्छे कार्यों के लिए सम्मान मिलता हैं वहीं गलती पर दुत्कार। कहीं से ठोकर, ताना तो कभी अपनो के बर्ताव से मन दुखी होता हैं। यूं ही कदम कभी लड़खड़ाते हैं तो कही कोई थाम लेते हैं। पर जो थकते नहीं संघर्षों से। मन को मजबूत बना लेते हैं बहकते नहीं, वे जीवन के इस रन भूमि के असली योद्धा होते हैं।
एक उम्मीद तो हर किसी को होती हैं। भले ही कितने भी समझौता कर ले, अच्छा करने की, पाने की बस चाह होती हैं।दुनिया में हर कोई अपने अनुसार सोचते, रहते और हालत का सामना करते हैं। मजबूरी और आवश्यकताएं ही सब कराती हैं, इसलिए किसी को बिना जानें गलत नही कहना चाहिए। संघर्ष करते मजबूत तो हम बाद में बनते हैं, लेकिन जितने समय तक हम उस माहौल से घिरे रहते हैं- मन विचलित होता हैं, घबराहट होती हैं। एक बेचैनी सी होती हैं, अंदर से टूट जाते हैं। सच हैं बुरे वक्त, गमगीन पल या जब बीमार होते हैं तो किसी अपने की जरूरत होती ही हैं। आज के समय में हर इंसान अति व्यस्त जिंदगी जी रहे हैं। हर तरफ़ से भागदौड और जरूरत की पूर्ति के लिए बहुत कुछ करना पड़ता हैं। ऐसे में कभी किसी से कभी आपसी मनमुटाव भी ही जाते हैं। बहस- विवाद झगड़े और कई प्रकार से बाते होती है उसे खुद में समेटकर जब हम आगे बढ़ते हैं।
हर पल एक नई समस्याएं जन्म लेती हैं, हर इंसान को सहारे की की बेहद आवश्यकता होती हैं। चाहे आप कितने ही मजबूत, अमीर और प्रतिष्ठित व्यक्ति क्यूं न हो। मुसीबत में वो लोग याद आते है जो दिल से जुड़े होते हैं। रिश्तों की दुनिया में रहना, हर किसी को खुश कर पाना, सभी की नज़र में सही बने रहना बहुत कठिन होता हैं। रिश्तों की डोर एकदम नाजुक होती हैं। उसे क्रोध, कठोरता नफरत, दंडित करके, चिल्लाकर, मारकर या जबर्दस्ती से अपना नहीं बना सकते। किसी को पाने के लिए विनम्र होना, झुकना, स्वीकार करना, सहना और समझना पड़ता हैं। इसलिए मानवीय भाव की हर पल जरूरत पड़ती हैं। लंबे समय तक नापसंद के लोग, माहौल और नकारात्मक सोच के साथ रहने, कार्य और किसी परेशानी का सामना करने से घुटन होती हैं ।वहां से स्वतंत्र होने के लिए मन छटपटाने लगता हैं, घबराहट होने लगती हैं।लेकिन कोई मजबूरी हो वहां से जाने का कोई रास्ता न दिखे तो समय से पहले ही उत्साह खत्म हो जाते हैं। आंतरिक खुशी न मिलने और षडयंत्र, छल-कपट के बीच से गुजरते हुए अंतर्मन में हर पल द्वंद होता हैं। ऐसी स्थिति में कभी-कभी इंसान सही होकर भी फिर गलत दिशा में जाने पर विवश हो जाते हैं।
आज हर कोई पहले अपने जीवन के बारे में सोचते हैं, अपना लाभ देखते हैं। सरल स्वभाव को कमजोरी समझते हैं, इसलिए जितना हो सकें अपने आप को हर दृष्टि से मजबूत रखिए। कभी किसी बात का घमंड मत किजिए। हम जों अच्छा व्यवहार देते हैं, कुछ भला करते हैं, दूसरो को सहते हैं वह कभी व्यर्थ नहीं जाता। जीवन में हमेशा सच्ची भावनाओ के साथ आगे बढ़ना चाहिए और किसी से बैर मत रखिए जो जैसे हैं उन्हें उसी रूप में स्वीकार कीजिए। घमंड से भरें व्यक्ति एक दिन अकेले ही हों जाते हैं, इसलिए हर किसी से आत्मीय भाव रखिए।
हर किसी की जिंदगी में विपरीत हालात आते हैं, जो हैं उससे जूझना ही पड़ता हैं। हिम्मत से काम लेना जरूरी हैं हर समय चिंतित मत रहिए। अलग माहौल में भी रहिए और गतिविधि में भाग लिजिए। जिसे करने से मन प्रसन्न हो उसमे रूचि उत्पन्न हो, जिज्ञासा बनी रहें। एक ही स्थान पर रहकर, एक ही विषय को लेकर मत सोचिए ? हर तरह के लोगो से मिलिए, अगल माहौल में जाइए नए- नए अनुभव लेते रहिए। मन को मारकर बैठने और गम का रोना रोते रहने वाले के हिस्से में कुछ भी नही आता। मुसीबत के वक्त धैर्य रखिए, उपाएं ढूंढिए और जब तक शारीरिक क्षमता हैं मुश्किलों का सामना करते हुए भी सक्रिय, कर्मठ रहिए। कुछ कहिए औरों की सुनिए मौन धारण मत किजिए। यहां हम जीने के लिए, आनंदित होने और श्रेष्ठ कर्म के लिए आएं हैं। इस सांसरिक जीवन में रहकर ही अपने महान लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। मानव तन एक अवसर हैं, उसे व्यर्थ मत किजिए। अपना सहारा खुद बनिए औरों का मनोबल भी बढ़ाइए।
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””







