रब ने बनाया तुझे मेरे लिए मुझे तेरे लिए ! दिल धड़काया तेरा मेरे लिए मेरा तेरे लिए!   

Spread the love

 

सविता सिंह चौहान 

इंदौर, मध्य प्रदेश।

 

(नया अध्याय, देहरादून)

 

रब ने बनाया तुझे मेरे लिए मुझे तेरे लिए ! दिल धड़काया तेरा मेरे लिए मेरा तेरे लिए!   

 

90 के दशक का यह गीत आज भी जब कभी सुनने को मिलता है तो एक अलग ही सुकून मिलता है दिन भर एक खुशनुमा मन खिलखिलाता रहता है, और अपने जीवन- साथी के आस-पास, घूम-घूम कर गुनगुनाते हुए निहारता रहता है !

आइए आज फिर से इस गीत को गुनगुनाये और इस करवाचौथ अपने प्यारे से रिश्ते को करवे की तरह सजाने का प्रयास करें।

हम अपने रिश्ते के प्रति इतने कैजुअल हो जाते हैं कि हमें खुद ही पता नहीं चलता कि कब हमारी खुद की गलती से प्यार भरा रिश्ता बस एक औपचारिक बनकर रह गया! समय-समय पर खुद विश्लेषण करें कि ऐसी कौन सी गलतियां हैं जो आप अपने रिश्ते में अक्सर करते हैं।

सब कुछ परफेक्ट है: 

 

अक्सर लोग सोचते हैं कि उनके रिलेशनशिप में कोई प्रॉब्लम ही नहीं और उनका रिश्ता परफेक्ट है यही सोच धीरे-धीरे रिश्ते के प्रति उन्हें कैजुअल बनाती चली जाती है और वह रिलैक्स हो जाते हैं जिससे रिश्ता बोरिंग होता चला जाता है यानी जिसे आप परफेक्शन समझ रहे होते हैं वह दरअसल बोरियत होती है जहां कम्युनिकेशन कम होता है शिकायतें भी ना के बराबर होती है और सब कुछ रूटीन बन जाता है !

टिप्स :-

 -अपने रिश्ते की गर्मी को समय के साथ खोने ना दे परफेक्ट कुछ भी नहीं होता, इसलिए हमेशा परफेक्शन की दिशा में काम करते रहना चाहिए !

     -एक दूसरे को स्पेशल फील करवाये !

    -हंसी मजाक और रोमांस बने रहना बहुत जरूरी है! 

        -शिकवे शिकायतें भी जरूरी होती है आंख मूंद कर यह सोच लेना कि सब ठीक है, तो छोटी सी बात पर क्या बोलना यह अप्रोच नकारात्मक है !

      -कम्युनिकेशन कम होने पर आप दोनों धीरे-धीरे दूर होते चले जाते हैं और रिश्ते में बोरियत पसारने लगती है ऐसा कतई न होने दे!

रिश्ते के प्रति लापरवाह होना :

 

आपको लगता है कि घर में और रिलेशनशिप में सब कुछ ठीक है प्यार करने वाला पार्टनर और अंडरस्टैंडिंग रिश्तेदार मिले हैं तो आप एक्स्ट्रा एफर्ट डालना बंद कर देते हैं, धीरे-धीरे अपने खुद के रिश्ते व पार्टनर के प्रति आप लापरवाह होते जाते हैं और अनजाने ही रिश्ता प्रभावित होने लगता है

टिप्स –

पार्टनर को कंप्लीमेंट दे- कभी उनके लुक्स पर, कभी उनकी किसी अदा पर तारीफ के कुछ शब्द जादू का काम करते हैं,

– एक दूसरे की जरूरत के प्रति हमेशा सतर्क रहें और एक दूसरे के लिए कुछ भी करने के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट जरूर डालें ,ताकि पार्टनर को यह महसूस हो कि आपको उनकी कितनी जरूरत और परवाह है!

 

रिश्तों की कद्र ना करना

 

सब कुछ अच्छा चलने में और सब कुछ ठंडा चलने में फर्क होता है जी हां कपल्स इस अंतर को समझ ही नहीं पाते कि वह जिसे अच्छा और परफेक्ट समझ रहे हैं दरअसल उनके रिश्तों का ठंडापन था! रिश्ते के प्रति कैजुअल अप्रोच व लापरवाही ही इस ठंडेपन को जन्म देती है! ऐसे में आप अपने रिश्ते के लिए कुछ भी खास करने की बात सोच ही नहीं पाते

जैसा चल रहा है वैसा ही चलने देते हैं

टिप्स

बेहतर होगा अपने रिश्ते की कद्र करें उसकी महत्व को समझे और समय रहते उसे ठंडेपन से बचाए

 – एक दूसरे को गिफ्ट व सरप्राइज दे -रोमांटिक डेट्स पर भी जाएं 

-मूवी देखें, मस्ती करें, होलीडेज पर जाएं, -पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल बनाएं या कभी पार्टनर की पसंद का कलर पहनकर उन्हें यह बताएं कि यह सिर्फ आपके लिए ही है

 

अपने प्रति कैजुअल हो जाना:

 

न सिर्फ पार्टनर के प्रति बल्कि खुद के प्रति भी कैजुअल अप्रोच रखना इस बात का प्रतीक है कि आपको अपने रिश्ते में खास दिलचस्पी नहीं ; काम में इतना खो जाना कि अपने लुक्स, फिटनेस और हेल्थ के प्रति उदासीन रवैया अपनाना आपकी रिलेशनशिप को भी उदासीन बना देगा

टिप्स

– अपनी हेल्थ और फिटनेस का पूरा ख्याल रखें और पार्टनर को यह जाहिर करें कि आप उनके लिए अट्रैक्टिव बने रहना चाहते हैं

– अपने लुक्स और स्टाइल को भी मेंटेन करें, ताकि पार्टनर की दिलचस्पी बनी रहे! -साथ-साथ वर्कआउट करें या कोई फिटनेस क्लास, हॉबी क्लास आदि ज्वॉइन करें

– अगर यह संभव नहीं है तो सुबह जोगिंग या रात को खाने के बाद इवनिंग वॉक पर साथ में जाए

– एक दूसरे में दिलचस्पी बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि पहले आपकी खुद में दिलचस्पी जगी रहे।         

क्यूँ न इस ख़ूबसूरत सी रचना को करवाचौथ पर अपने साथी को साझा( शेयर) किया जाये और चांद सी आभा उनके चेहरे पर  लाई जाये।

 

कभी धूप सी तुम, कभी मीठी छांव सी तुम, कभी पास हो तुम, ऐकभी दूर हो तुम, कभी रूबरू हो, तो कभी ख्वाब हो तुम… कह दूं कि ना कहूं कि मेरे लिए क्या हो तुम …मेरी रूह हो तुम… मेरी जान हो तुम, कभी अदा हो तुम, कभी वफा हो तुम, रंगों में सिमटी, गुलों से लिपट, कभी मखमली अंधेरा हो, तो कभी रश रेशमी उजाला हो तुम…

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।