संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
(नया अध्याय, देहरादून)
अजनबी कौन हो तुम?
अजनबी कौन हो तुम?
मैं बात कर रही हूँ और मौन हो तुम।
क्या, आंखों-आंखों में ही सब कहोगे?
अपने दिल की बात मुझसे नहीं कहोगे।
मुझे समझ नहीं आया तो क्या करोगे?
तब तो मौन व्रत तोड़ोगे।
अजनबी कौन हो तुम?
मैं बात कर रही हूँ और मौन हो तुम।
क्या, हाथों में हाथ ले दोगे मेरा साथ?
क्या, ऐसी भी होती है कभी मुलाकात?
ये कैसा रिश्ता है मौन में भी पिसता है?
क्या तू कोई फरिश्ता है?
अजनबी कौन हो तुम?
मैं बात कर रही हूँ और मौन हो तुम।







