युगपुरुष कविवर सूर्य
(नया अध्याय, देहरादून)
लघुकविता:
अंतर्मन की व्यथा
बात करते हुए,
संवादों के बीच,
अचानक यह सिलसिला थम गया,
शब्दों के शोर के बीच,
दोनों को एक चुप्पी सी लग गई।
जो पास था, उसकी कद्र न हुई,
शायद यही टीस मन में जग गई,
खामोशी ने जब अंतर्मन को छुआ,
अंदर कुछ टूटने लगा…
पर चुपचाप सहन किया,
तब समझ आया… कि क्या खो गया।







