डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी
(नया अध्याय, देहरादून)
गौरैया दिवस
गौरैया मोहक आकर्षक।
भूरा रंग श्वेत मनरंजक।।
भूरा धब्बा सहज पीठ पर।
रहे झुण्ड में वह भूतल पर।।
बीज – अनाज आदि आहारा।
कीट नियंत्रण नित व्यापारा।।
अति महत्वपूर्ण पक्षी है।
सुंदरता का प्रिय साक्षी है।।
पर्यावरण संतुलित करता।
सबके मन को हर्षित रखता।।
यह पक्षी उपहार रूप है।
सदा प्राकृतिक शिव स्वरूप है।।
दर्शनीय यह शुभ संकेतक।
प्रेम भावना का उत्प्रेरक।।
है छोटा पर भाव दिव्य है।
सामूहिक यह सरस भव्य है।।







