अदिती कुशवाहा
बैकुंठपुर ( कोरिया) छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
वक्त से पहले हम बड़े हो गए…
वक्त से पहले आप हमसे दूर हो गए |
जिंदगी ने ऐसा सबक दिया,
हम राहों पर अकेले खड़े पड़ गए।
जीवन के इस चक्र ने, हमको उलझा डाला
एक रोटी बनाने में, कितना समय मैने लगा डाला |
माता-पापा की मेहनत अब हर दिन दिखती है,
उनकी खामोशी में छिपी संघर्ष, समझ आने लगी हैं,
पहले जो आसान लगता था सब,
अब हर छोटी चीज भी भारी लगती है।
एक बार जिम्मेदारी उठा के तो देखो
सारी दुनिया भारी लगती है
जब मुसीबत सामने आती है,
दिल चुपके से ये कह जाती है —
“काश आज पापा साथ होते,
तो हम दुनिया के खुश किस्मत होते
ये रास्ता इतना मुश्किल न लगता
जितना ये आज लगता हैं।
थोड़ी सी सुकुन मिल जाती हैं,
जब लोग कहते हैं — “तुम उनके ही बेटी हो ना”,
तो गर्व भी होता है, और डर भी लगता है,
कि उनकी पहचान को निभा पाना,
अब हमारी जिम्मेदारी बन गया है।
खुद कमाकर, खुद बनाकर जब खाते हैं,
तब रोटी की कीमत समझ आती है,
हर निवाले में छुपी मेहनत,
अब दिल को छू जाती है।
सच कहूँ तो हर माता-पिता एक जैसे होते है
बस उनकी हालाते अलग -अलग होती हैं
उनको सामझो या मत समझो तुम,
पर एक दिन जरूर समझ जाओगे
एक वक्त ऐसे भी आयेगें,
बुलाने पर भी ना वो वापस आएंगे।
वक़्त से पहले हम बड़े हो गए,
पर एक सच आज भी यहाँ पड़े रह गए —
पापा आप दूर हों या पास,
हम आपके कितने करीब होते चले गए।
आप को जताने से पहले ही,
आप हमको छोड़कर क्यो चले गए?







