सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री/ लेखिका /शिक्षिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति
गोबरा नवापारा (राजिम)
रायपुर (छ.ग.)
(नया अध्याय, देहरादून)
हिम्मत की लौ !
(प्रेरणादायक कविता)
————————————–
मिटाकर भेद-भाव,
एकता के सुरों में,
मधुर गीत गाना है।
अंधेरों को चीरकर,
सूरज बन आना है…
कठिन है पथ मगर,
रुकना नहीं हमें,
बुलंद इरादों से,
आसमां को गले लगाना है।
लिखेंगे इतिहास हम,
अपनी विजय का,
अपने हौसलों का…
हर हार को अब,
जीत बनाना है।
सच्चाई की राह पर,
निर्भय हो चलना है।







