सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम (रायपुर, छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“इंसानियत जिंदा रखना!” (कविता)
—————————————–
इंसानियत की भावना तुम,
मन में सदा बनाए रखना,
औरों के दिल का दर्द भी,
महसूस तुम करते रहना।
वह हृदय ही क्या जो अपनों के,
वास्ते धड़क न सके,
हालात कैसे भी हों पर,
पत्थर न खुद को होने देना।
हर दिल में उम्मीद जगाना,
इंसानियत का परचम लहराना,
कठोरता के आवरण को तज,
करुणा का संगीत बजाना।
पवित्र विचारों की खुशबू से,
जग का कोना-कोना महकाना,
करुण पुकार को सुन अपनी,
खुशियों से सबका दामन भरना।
स्वार्थमय जीवन कभी न बिताना,
भावहीन तुम कभी हो न जाना।
पवित्र विचारों से दिल सबका जीतना,
करुण पुकार को सदा सुन लेना,
गम में अपने ही तुम डूब न जाना।
अंधेरी रातों को चीर कर,
नया एक सवेरा लाना,
रखकर अटूट विश्वास मन में,
तुम धैर्य का दीप जलाना।
दिखावे के झूठे जालों से,
स्वयं को सदा बचाए रखना,
सादगी की महक से अपनी,
हकीकत को चमकाए रखना।







