सौजन्यः अशोक कुमार
रचनाकार: अनुराग बघेल
बिजराकापा खुर्द मुंगेली, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
गुरु का गौरव
शब्द अधूरे, भाव थे कोरे,
राह छुपे थे घनघोर अंधेरे।
उंगली से कलम पकड़ना सिखाया,
श्री अशोक गुरु ने लिखना सिखाया।।
कागज़ की कश्ती को मेरी,
सागर पार लगाया।
मेरे सुने अंधेरे मन में,
कविता का दीप जलाया।
मात्रा, छंद और सुर का ज्ञान,
देकर बदला उसने मेरा जीवन।
भटके शब्दों को लय दे दिया,
मेरी सोच को जिसने ऊँचाई पार करा दिया।
जब भी टूटी हिम्मत मेरी,
याद आई वह बात आपकी।
अंधकार से लड़ना सिखाया,
हार से जिसने मुझे जीतना सिखाया।
अब न थमेगी यह कलम मेरी,
कसम आज खाई है।
दुनिया देखेगी वह मुकाम,
जो सीख आपसे मैंने पाई है।
अंबर को छूकर दिखाऊँगा,
जग में ऐसा नाम कमाऊँगा।
चमकेगा आपका शिष्य अनुराग,
गर्व करेंगे गुरु श्री अशोक कुमार।
आपकी सीख ही ताकत मेरी,
हर मुश्किल में हिम्मत मेरी।
शिष्य आपका हमेशा आभारी रहेगा,
यह अनुराग बघेल सदा आपका नाम कहेगा।







