सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, रायपुर, (छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
रुकते नहीं कदम
(कविता)
ज़िन्दगी जीत जाती है,
हौसलों की ताकत से।
इस पावन दौड़ में,
निकल गए आगे न जाने कितने।
शायद किसी खूबसूरत अंजाम की,
यह गूंजती हुई आहट है कोई।
चलते-चलते इन सुंदर राहों में,
रुककर सुकून पाते हैं
पड़ावों पर हम।
शायद चेहरों की मुस्कान की,
एक प्यारी सी कहानी है।
बढ़ती ही जाती हैं रुकावटें कई,
पर थामे खुशी का एक अहसास,
रुकते नहीं हैं कदम हमारे कभी।
संघर्ष के इस लंबे सफर में,
प्रतिक्षण जूझते हैं हम हालात से।
पर भीतर सदा अटूट रहता है,
जीने का वो अनमोल उत्साह!







