राजेन्द्र रंजन गायकवाड़
(सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
बस हम ही नहीं है तन्हां, हर शख्स यहां तन्हां,
हर रोज हर जगह एक मंजर, हुजूम भी तन्हां।
दुनियां की भीड़ में खोया, किसी को ढूँढता हूँ,
हर चेहरा अंजाना लगता, हर मकाँ है तन्हा।
मुस्कुराहटों की बारिशों में, आँसू छुपा लेता हूँ,
सबके साथ रहता हूँ, फिर भी होता हूँ तन्हां।
हजारों की आवाजों में, बस खामोशी सुनता हूँ,
सुनसान महसूस होता, हर चौराहा तन्हां -तन्हा।
अपनों की महफिल में, अजनबी-सा लगता हूँ,
रंजन, जिंदगी में है, हर आदमी बस तन्हा- तन्हा।







