राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
मैनपाट, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
मन की सीमा जाने कौन,
अनंत गगन सा विस्तार है।
एक विचार से उठे हजार प्रश्न
फिर भी थाह अपरंपार है॥
क्षण में चमके चंद्र-सूरज,
क्षण में डूबे गहन अथाह।
प्रेम-क्रोध-भय-आशा के बीच,
बहती नदी सी अविराम धार है॥
बालक मन में सपने उड़ें,
वृद्ध मन में यादों का भार।
कहीं शांत सरोवर सा स्थिर,
कहीं तूफानी अगणित अपार है॥
शास्त्र कहें, संत बताएँ,
फिर भी रहस्य अछूता रहे।
मन की सीमा जाने कौन,
जो जाने, वही करतार है ।।







