संवाददाता कन्नौज (उ.प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
फरियादियों की समस्याएं सुन एसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।
कन्नौजः पुलिस कार्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी ने संबंधित प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों को शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ता को समयबद्ध तरीके से निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।







