दोहे – नंदिता की कलम से..

Spread the love

 

 

सौजन्यः सुनील चिंचोलकर

 

नदिता माजी शर्मा

   मुंबई, महाराष्ट्र

 

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

           दोहे – नंदिता की कलम से..

 

 

 

औरों की सुनकर कभी, लोगों को मत तोल।

हर पहलू को जाँच ले, तब जाकर कुछ बोल।।

 

सच्ची मैत्री बोलती, सुख-दुख मिलकर बांट। 

सही कर्म पर साथ दे, गलत कर्म पर डांट।।

 

देखे हैं संसार ने, कितने नाना रोग।

सबसे दुष्कर आज भी, क्या बोलेंगे लोग।।

 

क्षणभंगुर हैं आप, मैं, क्षणभंगुर सब लोग।

क्षणभंगुर हर कामना, क्षणभंगुर सब भोग।‌।

 

खोजो अपने आप में, जीवन का अभिप्रेत।

दिन-प्रतिदिन जीवन सदा, फिसले बनकर रेत।।

 

अहंकार से है भरा, जिनके मन का कोष।

औरों पर वे थोपते, निज करनी के दोष।।

 

मन में हो सद्भावना, बसे मनन में बुद्ध।

प्रथम चयन बस शांति हो, अंतिम विकल्प युद्ध।।

 

गगरी भरती पाप की, संचित हों जब पाप।

चरम बिन्दु को जब छुए, फूटे अपने आप।।

 

घातक दुनिया रील की, बाँध रही निज खूँट।

सही रहे तो है सुधा, गलत विषैले घूँट।।

 

  • Related Posts

    स्मार्ट सिटी,,,कितनी स्मार्ट!

    Spread the love

    Spread the love       राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)        बिलासपुर, छत्तीसगढ़                         …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                                          …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्मार्ट सिटी,,,कितनी स्मार्ट!

    • By User
    • August 25, 2026
    • 7 views
    स्मार्ट सिटी,,,कितनी स्मार्ट!

    दोहे – नंदिता की कलम से..

    • By User
    • August 25, 2026
    • 9 views
    दोहे – नंदिता की कलम से..

    बेरोकटोक आजादी की डिमांड

    • By User
    • August 24, 2026
    • 7 views
    बेरोकटोक आजादी की डिमांड

    राज्य का संयम,समाज का अनुशासन, तभी सधेगा व्यवस्था का संतुलन।

    • By User
    • August 24, 2026
    • 16 views
    राज्य का संयम,समाज का अनुशासन, तभी सधेगा व्यवस्था का संतुलन।

    नेहरू युवा केन्द्र में हुई पत्रकार वार्ता

    • By User
    • August 24, 2026
    • 14 views
    नेहरू युवा केन्द्र में हुई पत्रकार वार्ता