राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
दोस्ती शिद्दत से करो…
दिल के दरिया में उतर जाओ
चाहत की सारी गहराइयाँ छू लो।
हँसी-खुशी के किनारे पर
आँसू और खुशी संग ले लो
जब कभी दिल टूटे,
टूटे तो टूटने दो, टूटने की चीज थी,
पर टूटन की दरारों से
इश्क़ की खुशबू महकती रहे।
वो खुशबू जो दोस्ती की है,
नफ़रत की नहीं,
वो महक जो यादों में बसती है,
दूरियाँ मिटाती रहे।
दोस्ती शिद्दत से करो…
ताकि जब रातें अँधेरी हों,
और दिल के टुकड़े बिखरे हों,
तब भी कोई सुगंध बची रहे
जो कहे,
“तुम अकेले नहीं हो,, रंजन
हम दुआओं में याद करते हैं।







