मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
मनोविज्ञान विभाग, एस.एस.जे. परिसर, अल्मोड़ा कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने “Happiness Lab” का किया निरीक्षण।
अल्मोड़ा: आज मनोविज्ञान विभाग, एस.एस.जे. परिसर, अल्मोड़ा स्थित Happiness Lab का निरीक्षण माननीय कुलपति महोदय प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा किया हावी विभागाध्यक्ष प्रो. मधुलता नयाल द्वारा कुलपति का स्वागत किया गया तथा लैब की कार्यप्रणाली एवं भावी योजनाओं से अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान कुलपति महोदय ने Happiness Lab की गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं एवं विद्यार्थियों के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।
कुलपति महोदय ने विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों की भी समीक्षा की तथा विभाग के समग्र विकास और उन्नयन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।






