अशोभनीय आचरण वाले पार्टी प्रवक्ताओं पर अंकुश आवश्यक।

Spread the love

 

डॉ. सुधाकर आशावादी।

 

 

           दृष्टिकोण

 

अशोभनीय आचरण वाले पार्टी प्रवक्ताओं पर अंकुश आवश्यक।

 

 

सार्वजनिक मंचों पर चर्चित होने की चाहत व्यक्ति को कितना पथ भ्रष्ट कर सकती है। इसके अनेक उदाहरण नेताओं की बहकती ज़ुबान से मिलते हैं। पक्ष हो या विपक्ष, आजकल नेताओं की ज़ुबान बहुत फिसलने लगी है। सार्वजनिक मंचों से टिप्पणी करते हुए वे ये नहीं विचारते कि उनके मुँह से निकला कोई एक वाक्य भी किस प्रकार उनकी पार्टी की फ़ज़ीहत करा सकता है तथा सार्वजनिक रूप से उन्हें माफी माँगने के लिए विवश कर सकता है।

 

इतना ही नही जिन लोगों को विभिन्न राजनीतिक दलों की विचारधारा का विस्तार करने का दायित्व सौंपा गया है तथा जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का पक्ष प्रस्तुत करने के लिए राजनीतिक दलों ने अपना अधिकृत प्रवक्ता नियुक्त किया है , वही अपनी भाषा और आचरण से पार्टी की नकारात्मक छवि प्रस्तुत करने पर तुले हैं। वस्तुस्थिति यह है कि सिर्फ़ सार्वजनिक मंचों पर ही नहीं बल्कि ई मीडिया और सोशल मीडिया पर होने वाली बहस में विशेष राजनीतिक दल के प्रति अपनी निष्ठा का प्रदर्शन करते हुए प्रवक्ता गण अपशब्द बोलने एवं गाली गलौज करने पर आमादा हो जाते हैं। कई बार सार्वजनिक मंचों पर यही गाली गलौज मार पीट में भी बदल जाती है। लोकतंत्र का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा, कि सार्वजनिक मंचों पर नेता गण ऐसे शब्द बोलने में भी संकोच नही करते, जिन शब्दों को घर परिवार में बोलने से परहेज़ किया जाना अपेक्षित होता है। विचारणीय प्रश्न यह है कि यदि किसी राजनीतिक दल के प्रवक्ता का आचरण ही सभ्यता के दायरे लांघकर असभ्यता की परिधि में आता हो, तो अशोभनीय आचरण के चलते ऐसे लोगों को प्रवक्ता पद से अविलम्ब क्यों नही हटाया जाना चाहिए ?  (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    बादल तो बरसेंगे ही एवं मुक्तक सुमन का लोकार्पण समारोह  दोनों ही पुस्तकें गीतिकाव्य की बेजोड़ कृति।

    Spread the love

    Spread the loveबादल तो बरसेंगे ही एवं मुक्तक सुमन का लोकार्पण समारोह  दोनों ही पुस्तकें गीतिकाव्य की बेजोड़ कृति।   औरंगाबादः हिंदी साहित्य भारती के तत्वावधान में प्रसिद्ध कवि एवं लेखक…

    फसल उत्पादकता में वृद्धि के दृष्टिगत किसानों को फसलों की नवीन प्रजातियां को प्रोत्साहित किया जाए -सीईओ जिपं श्रीमती कुशरे।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता आगर-मालवा : गोवर्धन कुम्भकार।     फसल उत्पादकता में वृद्धि के दृष्टिगत किसानों को फसलों की नवीन प्रजातियां को प्रोत्साहित किया जाए -सीईओ जिपं श्रीमती कुशरे।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बादल तो बरसेंगे ही एवं मुक्तक सुमन का लोकार्पण समारोह  दोनों ही पुस्तकें गीतिकाव्य की बेजोड़ कृति।

    • By User
    • June 16, 2025
    • 3 views
    बादल तो बरसेंगे ही एवं मुक्तक सुमन का लोकार्पण समारोह   दोनों ही पुस्तकें गीतिकाव्य की बेजोड़ कृति।

    फसल उत्पादकता में वृद्धि के दृष्टिगत किसानों को फसलों की नवीन प्रजातियां को प्रोत्साहित किया जाए -सीईओ जिपं श्रीमती कुशरे।

    • By User
    • June 16, 2025
    • 4 views
    फसल उत्पादकता में वृद्धि के दृष्टिगत किसानों को फसलों की नवीन प्रजातियां को प्रोत्साहित किया जाए -सीईओ जिपं श्रीमती कुशरे।

    फिरोजपुर शहर भटिया वाली बसती में गोलियां चलने का मामला सामने आया।

    • By User
    • June 16, 2025
    • 4 views
    फिरोजपुर शहर भटिया वाली बसती में गोलियां चलने का मामला सामने आया।

    बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने मंदिर कर्मी दिवंगत विक्रम रावत के परिजनों को सांत्वना दी ।

    • By User
    • June 16, 2025
    • 4 views
    बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने मंदिर कर्मी दिवंगत विक्रम रावत के परिजनों को सांत्वना दी ।

    “प्रेम, प्रतिष्ठा और पीड़ा की त्रयी: ‘राज सर आईपीएस’ की मार्मिक गाथा”

    • By User
    • June 16, 2025
    • 4 views
    “प्रेम, प्रतिष्ठा और पीड़ा की त्रयी: ‘राज सर आईपीएस’ की मार्मिक गाथा”

    हिसालू संस्था व पार्षदों ने नौलों के संरक्षण का लिया संकल्प।  

    • By User
    • June 16, 2025
    • 4 views
    हिसालू संस्था व पार्षदों ने नौलों के संरक्षण का लिया संकल्प।