ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/20250625dBr31aIE
फिरोजपुर में नशा तस्करों के हौसले बुलंद हो रहे हैं
पुलिस को नशा तस्करों की जानकारी देना युवक को पड़ा महंगा।
फिरोजपुर के नवीन पुरबे गांव का रहने वाला है
युवक पुलिस को नशा तस्करों की जानकारी देता था।
नशा तस्करों ने युवक को जबरन उठाकर पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है।
नशे के खिलाफ जंग में मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक बड़े पैमाने पर लोगों से अपील कर रहे हैं कि लोग नशे के खिलाफ आगे आएं और नशा तस्करों की जानकारी पुलिस और सरकार को दें, लेकिन इस युवक को नहीं पता था कि नशा तस्करों की जानकारी देना उसे इतना महंगा पड़ेगा कि उसे खुद ही पिटाई के बाद एसएसपी ऑफिस में न्याय के लिए जाना पड़ेगा। मामला फिरोजपुर के नवीन पुरबे गांव का है जहां वह रहता है। विशाल गांव में नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को देता था ताकि गांव और आसपास के इलाके से नशा खत्म किया जा सके, लेकिन नशा तस्करों को इसकी भनक लग गई और नशा तस्करों ने विशाल को जबरन सड़क से उठा लिया और अपने साथ ले गए और सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी पिटाई की। नशा तस्कर इतने हौसले बुलंद थे कि उन्होंने विशाल की पिटाई का वीडियो भी बना लिया और वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नशा तस्कर उसे बुरी तरह पीट रहे हैं और उसे धमका रहे हैं कि उसने पुलिस को उनके बारे में क्यों बताया। ऐसा करने से मना करने और मिन्नतें करने के बावजूद नशा तस्करों ने विशाल को नहीं छोड़ा और उसकी पिटाई जारी रखी। नशा तस्करों ने दहशत फैलाने के लिए पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया ताकि कोई और उनके खिलाफ मुंह न खोल सके।
बाइटः पीड़ित, विशाल कुमार।
Vo 2: वहीं, डीएसपी करण शर्मा ने कहा कि मामले की जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाइटः डीएसपी, करण शर्मा।







