ऊखीमठः ऊखीमठ – मनसूना – रासी मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण के नाम पर विगत 11 वर्षो मे 19 करोड़ रूपये व्यय होने के बाद भी मोटर मार्ग अधिकांश स्थानों पर जानलेवा बना हुआ है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

                ऊखीमठः ऊखीमठ – मनसूना – रासी मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण के नाम पर विगत 11 वर्षो मे 19 करोड़ रूपये व्यय होने के बाद भी मोटर मार्ग अधिकांश स्थानों पर जानलेवा बना हुआ है। विगत वर्ष लगभग पांच करोड़ की लागत से हुए डामरीकरण के जगह- जगह उखड़ने से मोटर मार्ग तालाबो मे तब्दील होता जा रहा है जिससे द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियो व मदमहेश्वर घाटी के दर्जनो गांवो के ग्रामीणो को जान हथेली पर रखकर आवाजाही करनी पड रही है । इन दिनो विभाग द्वारा कुछ स्थानो पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवालो का निर्माण तो किया जा रहा है मगर गुणवत्ता के अभाव मे सुरक्षा दीवाले कभी भी धराशाई हो सकती है । स्थानीय जनता का कहना है कि मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण के लिए स्वीकृत मे विभागीय अधिकारियो की जेबो मे मोटा कमीशन गायब होने के कारण योजना का धरातलीय क्रियान्वयन नही हो पाया है । बता दे कि वित्तीय वर्ष 2015/16 मे पीएमजीएसवाई द्वारा ऊखीमठ – मनसूना – रासी मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण पर 14 करोड़ रूपये व्यय किये गये थे । मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण के लिए स्वीकृत धनराशि का धरातलीय क्रियान्वयन न होने पर मदमहेश्वर घाटी के जनप्रतिनिधियो ने वर्ष 2019 मे तहसील मुख्यालय पर कई दिनो तक आन्दोलन कर मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण पर व्यय करोड़ो रूपये की जांच की मांग की थी । वित्तीय वर्ष 2021/22 मे उक्त मोटर मार्ग पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ डिवीजन को स्थानांतरित हुआ था वित्तीय वर्ष 2023/24 मे लोक निर्माण विभाग द्वारा भी मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण पर पांच करोड़ रूपये व्यय करने के बाद भी मोटर मार्ग जानलेवा बना हुआ है । मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व अध्यक्ष मदन भट्ट का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण मोटर मार्ग जानलेवा बना हुआ है। व्यापार संघ अध्यक्ष मनसूना अवतार राणा का कहना है कि मोटर मार्ग पर डामरीकरण उखड़ने से मोटर मार्ग तालाबो मे तब्दील होता जा रहा है । ग्रामीण हर्षमणि सेमवाल ने बताया कि मोटर मार्ग पर सफर करना जानलेवा बना हुआ है । वही दूसरी ओर विभागीय अधिकारियो से सम्पर्क करना चाहा मगर सम्पर्क नही हो पाया।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)