अल्मोड़ा में नवनियुक्त प्रदेश मंत्री गौरव पांडे का भव्य स्वाग।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

अल्मोड़ा में नवनियुक्त प्रदेश मंत्री गौरव पांडे का भव्य स्वाग।

 

 

 

अल्मोड़ाः भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री गौरव पांडे के प्रथम अल्मोड़ा आगमन पर जिले के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम जनता ने उन्हें भव्य स्वागत किया। लोधिया बैरियर पर भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ढोल-दमाऊं, बैंड-बाजों और जोरदार नारों के साथ प्रदेश मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद वाहन और दोपहिया वाहनों के काफिले के साथ पांडे का स्वागत समारोह स्थल होटल शिखर तक पहुँचा, जहाँ उनका कार्यक्रम विशेष गरिमा के साथ आयोजित किया गया।

 

होटल शिखर, अल्मोड़ा में आयोजित स्वागत समारोह में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्त्रियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर तिलक और हार से पांडे का अभिनंदन किया। इस पारंपरिक स्वागत ने समारोह को और अधिक सांस्कृतिक और गरिमामय बना दिया।

 

स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे – पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, दायित्व धारी गंगा बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, नीमा आर्य, नगर मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित लटवाल, रवि रौतेला, पूर्व दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल, बिट्टू कर्नाटक और बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता।

 

जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि “अल्मोड़ा जिले के लिए यह गर्व की बात है कि गौरव पांडे जी को प्रदेश संगठन में मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे। मैं कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे पूरे उत्साह और समर्पण के साथ संगठनात्मक कार्यों में भाग लें।”

 

प्रदेश मंत्री गौरव पांडे ने अपने संबोधन में कहा –“आप सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं साथियों ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ मेरा स्वागत किया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। मैं पूर्ण समर्पण और तनमयता के साथ क्षेत्र की जनता के विकास एवं संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा। हम सब मिलकर 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाएँगे।”

 

पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा –

“गौरव पांडे के नेतृत्व में युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उनका मार्गदर्शन संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।”

 

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा –“गौरव पांडे को प्रदेश टीम में शामिल करने से अल्मोड़ा जिले को सरकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक कार्यों में और अधिक लाभ एवं अवसर प्राप्त होंगे। उनके नेतृत्व से जिले का विकास और संगठन सशक्त होगा।”

अन्य प्रमुख उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी

उपाध्यक्ष संजय डालाकोटी, संदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बिष्ट, पूनम पालीवाल, नरेंद्र आगरी जिला मंत्री रेखा आर्य, सुनील बिष्ट, मनोज जोशी, कमल बिष्ट, कोषाध्यक्ष प्रकाश बिष्ट सौरभ वर्मा, जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी, मदन बिष्ट, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट महिला मोर्चा कि किरण पंत, मोहिनी कनवाल, दीपा अधिकारी, निशा बिष्ट, नेहा उप्रेती, मीरा मिश्रा, बिना नयाल, प्रीति रस्तोगी, कविता वर्मा,जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, रमेश धपोला, सतीश लोहनी, राजीव गुरुरानी, दीपक पांडे, आनंद भोज, मंगल सिंह, जय सहगल, राजिक, सुनील कर्नाटक, कैलाश गुरुरानी, मनोज तिवारी, आनंद कनवाल, हरीश कनवाल, जगदीश नगरकोटी, चंद्रशेखर, कमल वर्मा, मनोज लटवाल, संजय जोशी, सागर वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, हरीश नेगी, घनश्याम तिवारी, पूरन पालीवाल, राहुल कुमार, भारतेंदु , वीरेंद्र आर्य, राहुल जोशी, बिपिन बिष्ट, राहुल बिष्ट, हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, महामंत्री मनीष बिष्ट, सुन्दर मटियानी, सुनील नेगी, श्याम। मेहता, लोकेश कालाकोटी, किशन बिष्ट, जगत भट्ट, संजय सिंह मेहता, अजय मेहता, दीपक भंडारी,राजेंद्र प्रसाद, हितेश भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, हिमांशु बनौला, भानु अधिकारी, कुकी पांडे, नितिन पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जोशी के साथ अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट एवं दर्शन रावत       ने संयुक्त रूप से किया।

 

भव्य स्वागत ने अल्मोड़ा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं              एवं जनता में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा को नया                आयाम प्रदान किया।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)