पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुंजवाल का प्रेस में जारी बयान

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः   दिनेश भट्ट।

 

 

 

पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुंजवाल का प्रेस में जारी बयान।

 

 

                      अल्मोड़ाः पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने प्रेस को जारी बयान मै कहाँ की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गैरसैंण की घोर उपेक्षा की है, गैरसैंण की उपेक्षा करना पहाड़ की उपेक्षा है। आज कई मायनों में हमारे विभागों की स्थिति उत्तर प्रदेश मैं जब हम थे उससे भी बत्तर हो गई है विशेष रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। मैं माननीय शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध करता हूं जब आपने इन विभागों को संभाला था उस समय समाचार पत्रों में जो बयान आपका छपा था उसे याद करने की कोशिश करें इस समय शिक्षा विभाग में मैं समझता हूं दो चार प्रधानाचार्य के अलावा इंटर कालेजों मैं सारे पद खाली हैं विद्यालय के कर्मचारियों की वेतन बिल को पास कराने के लिए दूसरे ब्लॉकों मैं जाना पड़ रहा है अध्यापकों के भी सैकड़ों पद खाली पड़े हुए हैं इन पदों को भरने की कारवाही नहीं की जा रही है पढ़ाई चौपट है एक प्रकार से पहाड़ के विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल ही समाप्त हो चुका है प्राइमरी ओर जूनियर का हाल और ज्यादा खराब है अध्यापकों की कमी इनमें भी ज्यादा है आज स्थिति यह है प्राइमरी और जूनियर के अधिकांश अध्यापक जिस विद्यालय मैं नियुक्त हैं वो भी अपने बच्चों को इन सरकारी विद्यालयों में पढ़ाना उचित नहीं समझ रहे हैं जो आसपास में प्राइवेट विद्यालय खुले हैं वहां इनके बच्चे पड़ रहे हैं

उत्तराखंड राज्य को बने हुए 25 साल हो रहे हैं इन 25 सालों में अगर उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को ही सरकार ठीक नहीं कर पाई तो फिर पहाड़ का पलायन होना ही था आज भी लगातार शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाली के कारण ही पहाड़ के गांवो में लगातार ताले लगना यह हम सब राजनीतिक लोगों के लिए बहुत बड़ा चिंता का विषय है आज उत्तर प्रदेश से भी ज्यादा उपेक्षा, भ्रष्टाचार, विभागीय बजट का दुरुप्रयोग होना तथा विभागों द्वारा टेंडर करने के नियमों का पालन न किया जाना भी कहीं न कहीं पर जो स्थिति आज पहाड़ की है वो भी अपने आप में गंभीर मुद्दा है सरकार को पलायन होने का कारण खोजने की जरूरत है तब उसका समाधान निकाला जा सकता है दुर्भाग्य यह है केवल पलायन आयोग का गठन करने से ही आपकी सरकार ने यह सोचा कि पलायन रुक जाएगा आज की स्थिति आपके सामने है मेरा यह मानना है अगर स्वास्थ्य व शिक्षा की व्यवस्था ठीक हो तो पलायन रुकेगा।

पहाड़ में विभागों द्वारा काम भी नियमों के अन्तर्गत न होने से विभागीय बजट का दुरुप्रयोग भी सामने आ रहा है जैसा कि इस उत्तराखण्ड में माहौल बना है उससे ये लगता है कि विभागों द्वारा सरकारी बजट का खर्च नियमा अनुसार नहीं किया जा रहा है कहीं कहीं पर तो विभाग के लोग राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम करने के लिए सारे नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)